Haryana Weather Alert: हरियाणा में होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी कर दिया अलर्ट

Haryana Weather Alert: हरियाणा में नये पश्चिमी से फिर बारिश होने वाली है। मौसम विभाग ने 7 मई तक पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश का अलर्ट जारी किया है।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
3 मई, 2025 :
मौसम पूर्वानुमान :- हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 7 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तरपूर्वी हवाएं चलने की संभावना है।
राज्य में 3 मई रात्रि से 7 मई के दौरान लगातार दो पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बीच बीच में आंशिक बादल, हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है।
इस दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में कहीं कहीं बूंदाबांदी व हल्की बारिश की भी संभावना है जिससे विशेषकर दिन के तापमान में गिरावट बने रहने की संभावना है।
##########$$$####
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार