क्राइम्‌ताजा समाचारवायरलहरियाणा

यमुनानगर में सैर पर निकले व्यक्ति पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौत

पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Murder in YamunaNagar : यमुनानगर के छप्पर थाना क्षेत्र के गांव बाल छप्पर में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सैर पर निकले एक किसान की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 50 वर्षीय सतनाम सिंह के रूप में हुई है, जो गांव में अकेले रहकर खेतीबाड़ी का काम करता था। बताया जा रहा है कि वह बोलने में असमर्थ था और रोजाना की तरह सुबह करीब साढ़े पांच बजे घर से सैर के लिए निकला था।

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में कई मौतों की आशंका, इलाके में मचा हड़कंप
देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में कई मौतों की आशंका, इलाके में मचा हड़कंप

सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी। पुलिस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और आपसी विवाद समेत विभिन्न पहलुओं को लेकर जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह रोजाना की तरह घर से टहलने के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि गांव से कुछ दूरी पर पहुंचते ही पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां लगते ही सतनाम सिंह सड़क पर गिर पड़े। हमलावर वारदात के तुरंत बाद मौके से फरार हो गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने घटनास्थल से एक गोली का खोल बरामद किया है, जबकि मृतक के शरीर में दो गोलियां लगने की बात सामने आई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जगाधरी के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है, जहां सूचना मिलने के बाद परिजन भी पहुंच गए।

बाढ़ की रोकथाम के लिए प्रदेश में पहली मॉक ड्रिल आयोजित

डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

छप्पर थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

1. #YamunanagarIncident
2. #HaryanaCrime
3. #JusticeForVictims
4. #SafetyInHaryana
5. #GunViolenceAwareness
6. #HaryanaNews
7. #CommunitySafety
8. #CrimeReport
9. #HaryanaPolice
10. #PublicSafety
11. #ViolenceInIndia
12. #HaryanaUpdates
13. #StopTheViolence
14. #HaryanaCommunity
15. #AwarenessAgainstCrime
16. #HaryanaResidents
17. #ProtectOurStreets
18. #HaryanaSociety
19. #CrimePrevention
20. #HaryanaVigilance

गुजरात के राज्यपाल और हरियाणा के मंत्री नजर आए साईकिल पर, विधायक ट्रेन में चढ़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button