हरियाणा बोर्ड का दसवीं का परीक्षा परिणाम जारी, छात्राएं फिर छात्रों पर भारी
पिछले 3 साल में सबसे कम प्रतिशत छात्र हुए पास

सत्य खबर हरियाणा
Matric result announce : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा की नियमित और मुक्त विद्यालय (ओपन स्कूल) परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार द्वारा जारी किए गए नतीजों में इस वर्ष भी छात्राओं ने छात्रों को पछाड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। परीक्षा में नियमित विद्यार्थियों का पास प्रतिशत 89.60% रहा, जबकि मुक्त विद्यालय (फ्रेश) का परिणाम 11.17% दर्ज किया गया। जिलों के प्रदर्शन में चरखी दादरी ने पहला स्थान हासिल किया है, वहीं नूंह जिले का प्रदर्शन सबसे निराशाजनक रहा।
प्रदेशभर में 16 परीक्षार्थियों ने प्रथम तीन स्थान प्राप्त किए हैं। इन सोलह परीक्षार्थियों में बारह छात्राएं हैं और चार छात्र हैं। परीक्षार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://www.bseh.org.in से अनुक्रमांक/पंजीकरण नम्बर अथवा नाम, पिता का नाम, माता का नाम व जन्म तिथि भरते हुए देख सकते हैं। किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी/त्रुटि के लिए बोर्ड कार्यालय जिम्मेवार नहीं होगा।
उन्होंने आगे बताया कि प्रदेशभर में 16 परीक्षार्थियों ने प्रथम तीन स्थान प्राप्त किए हैं, जिसमें आदर्श वरिष्ठ मा.वि., मिरान, भिवानी की छात्रा दीपिका ने 499 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 498 अंको के साथ चार परीक्षार्थियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है, इनमें छात्रा रोनक, बीएसएम व.मा.वि., बिगोवा, चरखी-दादरी, खुशी,एनसीवीएम हाई स्कूल, पुठी समैन, हिसार, अंतु, स्वामी विवेकानंद व.मा.वि., खेड़ी जालब, हिसार व छात्र दीपांशु, बाला जी व.मा.वि., भुंगरका, महेन्द्रगढ़ शामिल हैं।
497 अंको के साथ 11 परीक्षार्थियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है, जिसमेंं रा.व.मा.वि., शाहपुर तुर्क, सोनीपत के छात्र काव्यांश, टैगोर व.मा.वि., रावत खेड़ा रोड़ मंगाली, हिसार की छात्रा दीक्षा, श्री बलवीर सिंह व.मा.वि., माढ़ा, हिसार की छात्रा साक्षी, पिंक सीटी हाई.स्कूल, बिसला, फतेहाबाद की छात्रा आरजु, आर्यवर्त व.मा.वि., देवबन, कैथल की छात्रा मानशी, होली व.मा.वि., सिवानी मंडी, भिवानी की छात्रा आशु, मॉडर्न शिक्षा सदन, देहरा, पानीपत के छात्र मनुराज, बलवीर सिंह व.मा.वि., माढ़ा, हिसार की छात्रा सकोमल, रा.व.मा.वि., सुंडाना, रोहतक की छात्रा गीता, आर्य हाई स्कूल, मंढ़ोली कलां, भिवानी की छात्रा महक एवं महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल, नरवाना, जीन्द के छात्र वंश देव शामिल हैं।
दसवीं कक्षा में चरखी दादरी जिला टॉप, नूंह सबसे नीचले पायदान पर
सैकेण्डरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 89.60 फीसदी तथा स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 70.02 फीसदी रहा है। बोर्ड अध्यक्ष ने सभी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए हार्दिक बधाई दी। बोर्ड अध्यक्ष के अनुसार, सैकेण्डरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षा में 2,76,640 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से 2,47,860 उत्तीर्ण हुए तथा 6,201 परीक्षार्थियों का परिणाम एसेंशियल रिपीट रहा अर्थात ऐसे परीक्षार्थियों को परीक्षा में फिर से बैठने की आवश्यकता होगी।
इस परीक्षा में 1,33,530 प्रविष्ठ छात्राओं में से 1,22,367 पास हुई, इनकी पास प्रतिशतता 91.64 रही, जबकि 1,43,110 छात्रों में से 1,25,493 पास हुए, इनकी पास प्रतिशतता 87.69 रही। इस प्रकार छात्राओं ने छात्रों से 3.95 फीसदी ज्यादा पास प्रतिशतता दर्ज कर बढ़त हासिल की है। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में राजकीय विद्यालयों की पास प्रतिशतता 87.23 रही तथा प्राईवेट विद्यालयों की पास प्रतिशतता 92.45 रही है। इस परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 90.25 रही है, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 87.94 रही है। उन्होंने बताया कि पास प्रतिशतता में जिला जिला चरखी दादरी प्रथम स्थान पर, द्वितीय स्थान पर जीन्द, तीसरे स्थान पर महेन्द्रगढ़ तथा जिला नूंह सबसे नीचले पायदान पर रहा।
10वीं कक्षा का सबसे खराब प्रदर्शन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष कुल 89.6 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा में सफल हुए हैं। हालांकि, पिछले तीन साल के आंकड़ों पर गौर करें तो यह 10वीं कक्षा का सबसे खराब प्रदर्शन है। परिणाम जारी होते ही एक साथ लाखों छात्रों द्वारा चेक करने के कारण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट क्रैश (ठप्प) हो गई, जिससे परीक्षार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
छात्राओं का दबदबा
छात्राओं का पास प्रतिशत 91.64% रहा, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 87.69% रहा। छात्राओं ने छात्रों के मुकाबले 3.95% अधिक पास प्रतिशत हासिल कर बढ़त बनाई। वहीं, परिणाम प्रतिशत 92.45% के साथ निजी स्कूलों का पलड़ा भारी रहा, जबकि सरकारी स्कूलों के 87.23% विद्यार्थी ही पास हो सके। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों (90.25%) ने शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों (87.94%) की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया।
जिलों का प्रदर्शन
प्रथम स्थान: चरखी दादरी
द्वितीय स्थान: जींद
तृतीय स्थान: महेंद्रगढ़
सबसे निचला स्थान: नूंह
1. #HaryanaEducation 2. #Class10Results 3. #GirlsLead 4. #HaryanaBoard 5. #AcademicExcellence 6. #EmpoweredGirls 7. #EducationForAll 8. #HaryanaStudents 9. #Results2023 10. #GenderEqualityInEducation 11. #HaryanaPride 12. #SuccessStories 13. #FutureLeaders 14. #InspiringYouth 15. #HaryanaAchievements 16. #GirlsInEducation 17. #HaryanaScholars 18. #ExcellenceInEducation 19. #HaryanaSuccess 20. #CelebratingGirls