क्राइम्‌ताजा समाचारवायरलहरियाणा

कुरुक्षेत्र में पुलिस के साथ भाऊ गैंग के शूटरों का एनकाउंटर, दो शूटर घायल

सोनीपत में एक बदमाश की पुलिस से मुठभेड़

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Police Encounter : हरियाणा में मंगलवार का दिन बदमाशों पर काफी भारी पड़ा। मंगलवार तेरा शाम को सोनीपत और कुरुक्षेत्र में बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने घायल अवस्था में तीनों बदमाशों को हिरासत में लेकर अस्पताल में दाखिल करवाया है।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : पूरे नैटवर्क को कंट्रोल कर रहा था रिभव ऋषि

भाऊ गैंग के शूटरों से मुठभेड़

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद मारकंडा क्षेत्र में हरियाणा विशेष कार्य बल (एसटीएफ) करनाल टीम ने मंगलवार शाम गांव रतनगढ़ के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए भाऊ गैंग के दो शार्प शूटरों को मुठभेड़ के बाद घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से विदेशी हथियार भी बरामद किए गए हैं। दोनों ओर से करीब 20 राउंड गोलियां चलने की सूचना है। क्रॉस-फायरिंग में कुख्यात भाऊ गैंग के दो शूटरों के पैरों में गोली लगी है।

जानकारी के अनुसार एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अमृतसर निवासी दो बदमाश नेशनल हाईवे-44 स्थित निर्माणाधीन जाट धर्मशाला के पास छिपे हुए हैं तथा हरियाणा में किसी बड़े उद्योगपति की हत्या की साजिश रच रहे हैं। सूचना मिलते ही उप पुलिस अधीक्षक अमन के नेतृत्व में एसटीएफ टीम ने गांव रतनगढ़ क्षेत्र में घेराबंदी कर दी। एसटीएफ के इंचार्ज दीपेंद्र राणा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया और शाहाबाद क्षेत्र में नाकाबंदी की।

देर ​शाम के समय दोनों बदमाश शाहाबाद के गांव रतनगढ़ स्थित जाट भवन के पास खड़े होकर रोहतक जाने के लिए किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान एसटीएफ की टीम ने घेराबंदी कर उन्हें सरेंडर करने को कहा। खुद को पुलिस से घिरा देख बदमाशों ने घबराहट में एसटीएफ टीम पर सीधे फायरिंग शुरू कर दी। एसटीएफ ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से हुई इस मुठभेड़ में करीब 20 राउंड गोलियां चलीं। पुलिस की सटीक जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैरों में गोलियां लगीं और वे जमीन पर गिर पड़े, जिसके बाद टीम ने उन्हें दबोच लिया। एसटीएफ की गिरफ्त में आए बदमाशों की पहचान कशिश और हर्ष के रूप में हुई है। ये दोनों पंजाब के अमृतसर के निवासी हैं और वर्तमान में भाऊ गैंग के लिए बतौर शूटर काम कर रहे थे। पुलिस ने इनके पास से दो अत्याधुनिक विदेशी पिस्टल भी बरामद की हैं।

सिस्टम से हारी महिला मुख्यमंत्री के सामने बोली, अब जहर पीने के सिवाय कोई रास्ता नहीं

एसटीएफ करनाल यूनिट के इंचार्ज दीपेंद्र राणा ने बताया कि दोनों शूटरों को मुठभेड़ के बाद काबू किया गया है। इनके पास से विदेशी हथियार मिले हैं। फिलहाल टीम इनके आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाल रही है और ये पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वे हरियाणा में किस बड़ी वारदात को अंजाम देने आए थे और उन्हें यहां किसने शरण दी थी। ​पुलिस अब आरोपियों के मोबाइल फोन और स्थानीय नेटवर्क की जांच कर रही है।

सोनीपत में मुठभेड़


सोनीपत में मंगलवार शाम को पुलिस मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में बदमाश राजू किडौली घायल हुआ है। जानकारी के मुताबिक बदमाश ने पुलिस टीम पर तीन राउंड फायरिंग की जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पांव में गोली लगी है। वहीं पुलिस को बदमाश से 32 बोर की पिस्तौल बरामद हुई है। आरोपी लूट, छीना-झपटी और वाहन छीनने के मामलों में वांछित था। यह मुठभेड़ सोनीपत के गोरड गांव के पास हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने आरोपी के एक साथी संजय को भी पकड़ा है जो बहादुरगढ़ का रहने वाला है।

कांग्रेस 11 साल में हारी 95 चुनाव, जनादेश का सम्मान करना सीखे : अनिल विज

1. #HaryanaCrime 2. #BhauGang 3. #PoliceEncounter 4. #KurukshetraNews 5. #SonipatIncident 6. #GangsterActivity 7. #LawAndOrder 8. #CrimeReport 9. #HaryanaPolice 10. #PublicSafety 11. #GangViolence 12. #CrimeAwareness 13. #HaryanaUpdates 14. #PoliceAction 15. #CommunitySafety 16. #HaryanaLaw 17. #GangsterEncounters 18. #HaryanaNews 19. #PoliceInvestigation 20. #HaryanaAlert

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button