क्राइम्‌ताजा समाचारवायरलहरियाणा

गुरुग्राम नगर निगम और हरियाणा के तीन मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी

गुरुग्राम के कई स्कूलों को पहले मिल चुकी है धमकी, 6 जून का बदला लेने की बात कही

Satyakhabarindia

 

 

सत्य खबर हरियाणा

Threat call : हरियाणा के गुरुग्राम में सेक्टर-34 स्थित नगर निगम (MCG) कार्यालय और मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद पूरे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। धमकी भरा मेल मिलने के तुरंत बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं हैं। इस धमकी के बाद गुरुग्राम नगर निगम के कार्यालय को पूरी तरह से खाली करवाया गया और उसकी जांच की गई।

सफीदों में ढाबा संचालक से रंगदारी मांगने वाला मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अवैध पिस्तौल बरामद

6 जून नजदीक आने के साथ ही खालिस्तान नेशनल आर्मी द्वारा हरियाणा में बम धमाकों की धमकियों का काम तेज हो गया है। इससे पहले अंबाला और रेवाड़ी रेलवे स्टेशन समेत अंबाला नगर निगम कार्यालय और कई अन्य स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। आज गुरुग्राम नगर निगम कार्यालय को बम से उड़ने की धमकी दी गई। यह धमकी 5 और 6 जून को लेकर दी गई है।

धमकी बाद ई-मेल आने के बाद स्थानीय पुलिस, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता तुरंत सेक्टर-34 स्थित मुख्यालय पहुंचे। एहतियात के तौर पर पूरे सरकारी परिसर को खाली करा लिया गया और कर्मचारियों के साथ-साथ वहां काम से आए आम नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

एक नाबालिग लड़की की आत्महत्या के मामले में दो राज्यों की पुलिस कटघरे में

धमकी एक ई-मेल के जरिए भेजी गई, जिसमें निगम दफ्तर और मेयर कार्यालय को निशाना बनाने की बात कही गई। धमकी खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से दी गई और कहा गया कि हरियाणा को खालिस्तान बनाएंगे। हम दरबार साहिब का बदला लेंगे।

धमकी भरा यह ई-मेल खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से जारी किया गया है। मेल में सबसे पहले लिखा गया – हरियाणा बनेगा खालिस्तान। हिंदू मंदिर निशाने पर हैं। गुरुग्राम मेयर और नगर निगम कार्यालय में दोपहर 1:11 बजे से 3:11 बजे के बीच आईईडी धमाके होंगे।
चंडीगढ़, अंबाला और दिल्ली के बीच 5-6 जून 9:11 बजे रेलवे ट्रैक पर आईईडी धमाके करने की धमकी दी गई। लोगों को अपने बच्चों को बचाने और यात्रा न करने की चेतावनी भी दी गई है।
धमकी भरे ई-मेल में बदला, बदला, बदला लिखकर दावा किया गया है कि दिल्ली और हरियाणा के लोगों ने भिंडरांवाले के मौत के दिन मिठाइयां बांटी थीं, इसलिए 6 जून को बदला लेने की बात कही गई। 6 जून 1984 को अमृतसर स्थित दरबार साहिब में भारतीय सेना की कार्रवाई का इसमें हवाला दिया गया।

ई-मेल में गौरी शंकर मंदिर, चांदनी चौक (दिल्ली), कालका जी मंदिर, कालका जी (दिल्ली), योगमाया मंदिर, महरौली (दिल्ली) के अलावा हरियाणा के तीन मंदिरों भीमा देवी मंदिर, पिंजौर (हरियाणा), कार्तिकेय मंदिर, पिहोवा (हरियाणा), स्थानेश्वर महादेव मंदिर, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) को निशाना बनाने की बात कही गई है। ‌

खास बात यह है कि अब से पहले की सभी धमकियों में हरियाणा के मुख्यमंत्री को निशाना बनाया गया है लेकिन इस आज के धमकी भरे ईमेल में मुख्यमंत्री का जिक्र नहीं है लेकिन हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित स्थानेश्वर मन्दिर में 8 जून को मुख्यमंत्री नायब सैनी का कार्यक्रम है। कुरुक्षेत्र से 8 जून को मुख्यमंत्री सोमनाथ मंदिर के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना करेंगे। इसी मंदिर को धमकी मिली है।

भाजपा सांसद नवीन जिंदल को कोयला घोटाले में दिल्ली कोर्ट का सम्मन

गुरुग्राम के नामी स्कूलों को भी पहले मिल चुकी धमकी

गुरुग्राम में एक महीने पहले कई बड़े और नामी स्कूलों को ईमेल से मैसेज करके बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। ईमेल में कहा गया कि लाल किले के बाहर पार्किंग में खड़ी कार में बम लगाया गया, वैसे ही यहां ब्लास्ट किए जाएंगे।

#HaryanaSecurity #GurugramAlert #BombThreat #PublicSafety #TempleSecurity #HaryanaNews #GurugramMunicipalCorporation #EmergencyResponse #CommunitySafety #HaryanaPolice #CrisisManagement #SafetyFirst #HaryanaUpdates #GurugramSafety #ThreatAssessment #VigilanceInHaryana #PeaceInHaryana #HaryanaAlert #CivicResponsibility #StaySafeHaryana

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button