ताजा समाचारवायरलहरियाणा

आज सुबह मौसम साफ लेकिन दोपहर में बदल सकता है हरियाणा का मौसम

मौसम विभाग ने आज पूरे हरियाणा में बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Weather Update : हरियाणा में बारिश अपने तेवर दिखाने की तैयारी कर चुकी है। IMD के अनुसार, आज यहां मौसम खराब रहने वाला है। हरियाणा में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से ऐसा होगा। हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में आज बारिश का अनुमान है। मौसम में ये बदलाव 6 जून तक देखने को मिलेगा। दो पश्चिमी विक्षोभों के आंशिक प्रभाव से 6 जून तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। इस दौरान आंशिक बादल भी छाएंगे, बारिश भी होगी और तेज हवाओं का सामना भी करना पड़ेगा। पहला पश्चिमी विक्षोभ 3 जून को सक्रिय हो चुका है। दूसरा आज पहाड़ी क्षेत्रों की ओर बढ़ेगा। मौसम विभाग ने बुधवार को भी हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना व्यक्त की थी लेकिन पूरे प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई जिसका तापमान में उछाल दर्ज किया गया।

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, 2 पश्चिमी विक्षोभों के आंशिक प्रभाव से 6 जून तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील बना रहेगा। इस दौरान बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और हवा की दिशा में भी बदलाव देखने को मिलेगा। पहला पश्चिमी विक्षोभ 3 जून और दूसरा 4 जून को पहाड़ी क्षेत्रों की ओर बढ़ेगा।

डॉ. खीचड़ ने बताया कि पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है। इसके आंशिक प्रभाव से 6 जून तक हरियाणा के अधिकांश क्षेत्रों में बीच-बीच में मध्यम से तेज गति की हवा चल सकती हैं। साथ ही कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की भी संभावना है। इस दौरान प्रदेश के कुछ इलाकों में मध्यम से तेज बारिश भी हो सकती है। हालांकि, दिन के तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

आज 4 जून 2026 का पंचांग और राशिफल

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने और गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।

इसके अलावा सिरसा, भिवानी, चरखीदादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह, पलवल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

प्रदेश में अधिकतम तापमान

प्रदेश में अधिकतम तापमान में औसतन 2.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों में रोहतक सबसे गर्म इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा सिरसा में 42.0 और हिसार में पारा 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अंबाला में अधिकतम तापमान 39.4, नारनौल में 38.5, भिवानी में 40.0, चरखी दादरी में 38.7, फरीदाबाद में 40.7, गुरुग्राम में 39.1, झज्जर और इंद्री में 38.3, जींद में 40.2, नूंह में 38.6, पलवल में 37.1, रेवाड़ी में 37.6, सोनीपत में 39.3 और यमुनानगर में 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा की बेटी ने अपनी सास को सिर पर बैठाकर करवाई ब्रज की 84 कोस परिक्रमा

हरियाणा में न्यूनतम तापमान

प्रदेश के न्यूनतम तापमान में पहले दिन के मुकाबले 0.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश का न्यूनतम तापमान भी अधिकतम तापमान की तरह सामान्य के आसपास बना हुआ है। प्रदेश के गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। प्रदेश के सिरसा में न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। मौसम विभाग के अनुसार अंबाला में न्यूनतम तापमान 26.1, हिसार में 25.4, करनाल और नारनौल में 24.4, रोहतक में 24.2, भिवानी में 24.5, झज्जर में 23.8, जींद में 25.4, नूंह और फरीदाबाद में 27.0 पलवल में 25.1 सोनीपत में 22.9, यमुनानगर में 25.6 और चरखी दादरी में 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम का पूर्वानुमान

फर्जी बाबा गिरफ्तार, IIT टॉपर निकला महिलाओं के शोषण का आरोपी
फर्जी बाबा गिरफ्तार, IIT टॉपर निकला महिलाओं के शोषण का आरोपी

मौसम विभाग ने आज हरियाणा में अधिकांश इलाकों में बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज सुबह हरियाणा के अधिकांश इलाकों में मौसम एकदम साफ बना हुआ है और तापमान भी काफी गर्म बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के अधिकांश इलाकों में आज दोपहर 1:00 बजे के बाद बारिश की संभावना है और यह शाम 4:00 बजे तक मौसम को खुशनुमा बनाने का काम कर सकती है। दोपहर में 1:00 बजे के आसपास मौसम में बदलाव से प्रदेश के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है।

#HaryanaWeather #ClearMorning #WeatherUpdate #AfternoonForecast #HaryanaSky #WeatherChange #MorningSunshine #WeatherAlert #HaryanaClimate #ClearSkies #WeatherWatch #HaryanaToday #WeatherConditions #HaryanaForecast #SunnyMorning #CloudyAfternoon #WeatherTrends #HaryanaNews #LocalWeather #WeatherReport

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button