क्राइम्‌ताजा समाचारवायरलहरियाणा

अंबाला और पंचकूला में पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाश घायल, गिरफ्तार

पंचकूला में निगम पार्षद के देवर पर गोलियां चलाकर भागे बदमाश कुछ ही देर में मुठभेड़ में घायल

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Police Encounter : हरियाणा के अंबाला और पंचकूला में दो अलग-अलग एनकाउंटर में चार बदमाश घायल हो गए इनमें दो बदमाश गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग से जुड़े हुए बताए गए हैं।

हरियाणा में 13 नगर परिषदों में सीईओ की नियुक्तियां नियमों के खिलाफ

पार्षद के देवर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 घंटों में ही एनकाउंटर

पंचकूला में गैंगस्टरों द्वारा शूटआउट की बड़ी आपराधिक घटना सामने आई है। बुधवार देर रात गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग के शूटरों ने नगर निगम वार्ड-1 की पार्षद के देवर रतन लुबाना पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। रतन लुबाना बुधवार रात करीब 12 बजे सेक्टर-5 स्थित स्विस लाउंज से बाहर निकल रहे थे। तभी पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। करीब 8 राउंड गोलियां चलाई गईं, जिसमें एक गोली रतन लुबाना को लग गई। हमले के दौरान बदमाशों ने पिस्टल लोड करते समय दो कारतूस मौके पर गिरा दिए और वारदात को अंजाम देने के बाद यमुनानगर हाईवे की ओर फरार हो गए। घटना के समय डिटेक्टिव स्टाफ का एक जवान मौके पर मौजूद था, जिसने तुरंत बदमाशों का पीछा किया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद डिटेक्टिव टीम, क्राइम ब्रांच-26 और एंटी नारकोटिक्स सेल हरकत में आ गए और पंचकूला के मट्‌टावाला फ्लाईओवर के पास नाकाबंदी कर दी गई।

नाकाबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर भी फायरिंग की और बेला बिस्टा चौक व नाडा साहिब इलाके में पुलिस की गाड़ी को निशाना बनाया, हालांकि पुलिसकर्मी सुरक्षित बच गया। इसके बाद पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों शूटरों के घुटनों में गोलियां लगीं, जिसके बाद उन्हें काबू कर लिया गया। घायल बदमाशों को पहले पंचकूला के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान पंजाब के लुधियाना निवासी जसविंदर और होशियारपुर निवासी हरप्रीत के रूप में हुई है। दोनों पर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग से जुड़े होने का आरोप है। जसविंदर पर पहले से ही हत्या के प्रयास के दो मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने इस पूरी वारदात में लगभग 18 राउंड फायरिंग की और उनके पास से दो सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद की गई हैं।

बड़े राजनीतिक मुद्दों को सुलझाने में माहिर हैं मुख्यमंत्री नायब सैनी

घटना का सनसनीखेज वीडियो भी सामने आया है। इसमें महिला पार्षद का देवर आगे आगे भाग रहा है और पीछे से शूटर्स दौड़ रहे हैं और गोलियों की गूंज वीडियो में सुनाई दे रही है। अहम बात है कि इस दौरान पीड़ित एक बार फिल्मी सीन की तरह गिर भी जाता है और फिर भागता है। हालाकि, लगातार शूटर्स उस पर गोलियां चलाते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, रतन लुबाना है एक क्लब चलाता है और उसे पहले भी गैंगस्टर से धमकियां मिल चुकी हैं।

काबिलेजिक्र है कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को कुछ ही घंटों में मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। इस घटना में एक स्थानीय व्यक्ति भी घायल हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस हमले के पीछे पूरी साजिश क्या थी।

पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, बुजुर्ग महिला से लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

बराड़ा की करनाल कॉलोनी में 28 मई को दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला के घर में घुसकर लूटपाट और स्नैचिंग करने वाले बदमाशों के साथ बुधवार देर शाम पुलिस व सीआईए नारायणगढ़ की मुठभेड़ हो गई। बराड़ा फ्लाईओवर (रेलवे पुल) के पास हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों को मौके पर ही दबोच लिया और उनके कब्जे से दो देसी तमंचे भी बरामद किए हैं। वहीं, इस पूरी वारदात का मास्टरमाइंड और इनका तीसरा साथी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पकड़े गए दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इनमें से एक की पहचान उधम सिंह (28) और दूसरे की पहचान ऋतिक (19) के रूप में हुई है। पुलिस तीसरे फरार साथी और मास्टरमाइंड दिलीप सिंह की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

आज सुबह मौसम साफ लेकिन दोपहर में बदल सकता है हरियाणा का मौसम

सीआईए नारायणगढ़ को गुप्त सूचना मिली थी कि 28 मई को 70 वर्षीय विद्या देवी के घर में घुसकर सोने की बालियां और अंगूठी लूटने वाले आरोपी इलाके में ही घूम रहे हैं और किसी अन्य वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर सीआईए और पुलिस टीम ने बराड़ा रेलवे पुल के पास नाकाबंदी कर घेराबंदी की। खुद को पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग का प्रयास किया। गनीमत रही कि बदमाशों के तमंचे से गोली नहीं चली। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में दो आरोपियों के पैरों में गोली लग गई और वे घायल होकर गिर पड़े।

#HaryanaCrime #PoliceEncounters #AmbalaNews #PanchkulaUpdates #CriminalArrest #LawAndOrder #PublicSafety #CrimePrevention #HaryanaPolice #JusticeServed #CommunitySafety #CrimeReport #PoliceAction #HaryanaNews #SafetyFirst #CriminalJustice #LawEnforcement #HaryanaUpdates #PoliceSuccess #CrimeFighters

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button