क्राइम्‌ताजा समाचारवायरलहरियाणा

पलवल और नारनौल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, तीन बदमाश गिरफ्तार

एक दिन पहले झज्जर पुलिस द्वारा किए गए एनकाउंटर पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल

Satyakhabarindia

Satyakhabar, Haryana

Police Encounter : बीती रात हरियाणा के पलवल और नारनौल क्षेत्रों में पुलिस से मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है इनमें दो बदमाश नारनौल में गिरफ्तार किए गए हैं जबकि पलवल के हथीन क्षेत्र में एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले झज्जर पुलिस द्वारा वीरवार देर रात की गई मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे फर्जी मुठभेड़ करार दिया है।

हरियाणा को मिलेंगे दो नए पुलिस महानिदेशक रैंक के अधिकारी

रहीस कोटिया गिरफ्तार, अन्य फरार

हथीन क्षेत्र में सीआईए पुलिस और इनामी बदमाश रहीस कोटिया के गिरोह के बीच देर रात जोरदार मुठभेड़ हो गई। कार्रवाई के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, लेकिन पुलिस की सतर्कता और जवाबी कार्रवाई से एक आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। इस ऑपरेशन का नेतृत्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दीपक गुलिया (पीएसआई) कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, एक दर्जन के करीब बदमाशों ने अचानक घेरकर फायरिंग शुरू कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को काबू कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि रहीस कोटिया गौकशी, हत्या के प्रयास समेत कई संगीन मामलों में लंबे समय से वांछित था। उसके खिलाफ कई मुकदमे लंबित हैं और पुलिस ने उस पर इनाम भी घोषित कर रखा था।मुठभेड़ के बाद इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस अन्य फरार बदमाशों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। मामले की जांच जारी है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

हिस्ट्रीशीटर शिवदयाल साथी सहित गिरफ्तार

हरियाणा के आसमान पर छाए बादल, आज और कल पूरे हरियाणा में बारिश का अलर्ट

नारनौल में आज सुबह पुलिस व हिस्ट्रीशीटर के बीच आमने सामने की मुठभेड़ हाे गई। इसमें हिस्ट्रीशीटर के पांव में गोली लगी है। जबकि सीआईए इंचार्ज की जैकेट में भी गोली लगकर रह गई। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सहित उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार किया है, जो अलवर जिला का है। शनिवार सुबह सीआईए पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर शिवदयाल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान हुई आमने-सामने की फायरिंग में शिवदयाल के पैर में गोली लगी, जबकि पुलिस की ओर से सीआईए इंचार्ज को भी चोटें आई हैं। बदमाश का एक साथी भी मौके से गिरफ्तार किया गया है, जो अलवर जिले का है। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों के पास अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।
मुठभेड़ नारनौल रेलवे स्टेशन के पास बड़ा बाग की एक गली की बताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ दिन पूर्व सलामपुरा मोहल्ले में हुई फायरिंग का आरोपी शिवदयाल ट्रेन से यात्रा कर रहा है। वह फुलेरा की ओर से ट्रेन में सवार होकर नारनौल की तरफ आ रहा था। उसके साथ अलवर जिले का एक अन्य बदमाश भी मौजूद था। सूचना के आधार पर सीआईए की टीम पहले से ही स्टेशन क्षेत्र में तैनात थी। दोनों बदमाश स्टेशन से पहले ट्रेन से उतरकर भागने लगे। पुलिस टीम ने उन्हें घेरकर पकड़ने की कोशिश की, इसी दौरान बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में सीआईए इंचार्ज को गोली लगी, जबकि शिवदयाल के पैर में गोली लगने से वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस जवानों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को काबू में लिया।

झज्जर पुलिस के एनकाउंटर पर सवाल

आज 3 अप्रैल 2026 का पंचांग और राशिफल 

झज्जर पुलिस द्वारा एक दिन पहले डीघल गांव के पूर्व सरपंच के बेटे तथा हरियाणा भाजपा के प्रवक्ता के भाई पंकज को मुठभेड़ में पहुंचने का मामला फुल पड़ गया है। इस मामले में पुलिस के कथन और ग्रामीण तथा होटल कर्मियों द्वारा कही जा रही बातों में अंतर है। डीघल गांव के पूर्व सरपंच के बेटे पंकज को मुठभेड़ में दबोचने के खिलाफ डीघल की पंचायत शुक्रवार को सीपी डॉ. राजश्री सिंह से मिली। खाप प्रधान जय सिंह अहलावत, पूर्व सरपंच हंसराज, कैप्टन बलराम, डॉ. ज्ञान सिंह, अशोक, अश्वनी, जयभगवान ठेकेदार ने कहा, पंकज को फंसाया गया है। सीपी ने उन्हें डीसीपी अमित दहिया के पास भेज दिया। डीसीपी दहिया ने घटनाक्रम की पूरी जानकारी दी। कहा, उनके पास होटल के फुटेज हैं। उनकी बात से पंचायत संतुष्ट नहीं हुई। इसके बाद सभी लोग होटल के बाहर के सीसीटीवी फुटेज देखने के लिए सीआईए में गए। पंचायत ने आरोप लगाया कि पुलिस होटल के अंदर और बाहर दूसरे लोगों से हुए विवाद की फुटेज नहीं दिखा रही है। इसी में सारा राज छिपा है।
होटल गैलेक्सी के कर्मचारियों ने वीरवार रात कोई वारदात या झगड़ा होने से साफ इन्कार किया। कहा, रात को पारिवारिक कार्यक्रम था और 10 बजे होटल बंद कर दिया था। यहां कोई घटना नहीं हुई। वहीं, पुलिस ने अंदर व बाहर के सीसीटीवी भी कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस के मुताबिक, वीरवार रात होटल के पास खड़े शख्स ने कार सवार और बाहर खड़े युवकों के बीच बहस सुनी थी। वे लोग एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दे रहे थे। हालांकि, चश्मदीद यह नहीं बता सके कि फायरिंग से इसका जुड़ाव है या नहीं। होटल के बाहर ऐसे झगड़े होते ही रहते हैं।

#PoliceEncounter #CriminalsArrested #Palwal #Narnaul #CrimeNews #LawEnforcement #PoliceOperations #SafetyFirst #PublicSafety #ArrestMade #JusticeServed #CriminalActivity #BreakingNews #CrimeWatch #RegionNews #LawAndOrder #CommunityWatch #SecurityFirst #VigilanceMatters

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button