हांसी के बाजारों में गैंगस्टर दलजीत पंघाल सिसाय की पुलिस ने करवाई परेड आदतन अपराधी पर 61 मामले दर्ज, हत्या के मामले में काट रहा उम्रकैद
हांसी के बाजारों में गैंगस्टर दलजीत पंघाल सिसाय की पुलिस ने करवाई परेड आदतन अपराधी पर 61 मामले दर्ज, हत्या के मामले में काट रहा उम्रकैद

Satya Khabar Hisar
पुलिस ने हांसी के बाजारों में गैंगस्टर दलजीत पंघाल सिसाय को हाथों में हथकड़ी डालकर बाजारों में घुमाया। पुलिस ने गांव सिसाय निवासी गैंगस्टर दलजीत को झज्जर से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इसके बाद उसके दोनों हाथों को हथकड़ी से इस प्रकार बांधा गया कि हाथ जोड़े हुए दिखाई दें और पैदल परेड करवाई गई। गैंगस्टर की परेड के दौरान भारी पुलिस दलबल भी उसके साथ मौजूद रहा। इस दौरान बाजारों में लोगों की भीड़ गैंगस्टर की परेड देखने के लिए जुटी। लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई को सराहा है।
दलजीत पंघाल सिसाय आदतन अपराधी है और उस पर इस समय 61 मामले चल रहे हैं। दलजीत पिछले दिनों उस समय चर्चा में आया था जब हरियाणा दिवस पर उसके फेसबुक पेज पर उसके फोटो अपलोड की गई थी। हालांकि बाद में साफ हुआ कि यह फोटो जींद जिले के एक व्यक्ति ने उसके पेज पर अपलोड की थी जो ₹5000 प्रति महीना पर उसका पेज चलने का काम करता है पुलिस ने इस मामले में जींद के इस युवक को गिरफ्तार भी कर लिया था।
हंसिका एसपी अमित यशवर्धन के अनुसार दलजीत सिसाय का सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर दिया गया है और उसकी पत्नी के अकाउंट को भी बंद किया जाएगा उन्होंने कहा कि अन्य गैंगस्टरों के सोशल मीडिया अकाउंट भी देखे जा रहे हैं और उनके पेजों की कुंडली पुलिस खंगाल रही है।
गैंगस्टर की सार्वजनिक परेड़ को पुलिस इस नजरिए से देख रही है कि इससे लोगों में बदमाशों के प्रति भय कम होता है। और बदमाशों में भी इसका बड़ा संदेश जाता है।
दलजीत को हांसी पुलिस ने मिंटू गुर्जर की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया था। मिंटू गुर्जर की हत्या 2016 में दलजीत और उसके साथियों ने मिलकर जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान की थी। इस मामले में अदालत ने 2019 में 30 जनवरी को उम्र कैद की सजा सुनाई थी। इसी मामले में दलजीत झज्जर जेल में बंद है। झज्जर से हांसी पुलिस 1 दिन के प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। पुलिस के अनुसार वह आरोपियों को अदालत से कड़ी सजा दिलवाने के लिए लगातार सबूत जुटाने का काम कर रही है।
आज दलजीत की सार्वजनिक परेड़ के दौरान हांसी सीआईए के इंचार्ज प्रदीप, सदर थाना प्रभारी सुमेर सिंह समेत पुलिस के अनेक अधिकारी मौजूद थे।