कुख्यात गैंगस्टर शीलू डाहर पानीपत पुलिस के शिकंजे में
विदेशों में बैठकर चला रहा था अपना गैंग, अनेक घटनाओं का मास्टरमाइंड

सत्य खबर हरियाणा
Gangster Arrest : पानीपत पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में कुख्यात गैंगस्टर शीलू डाहर को दिल्ली एयरपोर्ट से देर रात गिरफ्तार कर लिया है। शीलू पर रंगदारी वसूली और फायरिंग के कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिसमें वह विदेश में बैठकर अपने शूटरों के माध्यम से अपराध करवाता था। शीलू डाहर जनवरी महीने में पानीपत और आसपास के इलाकों में कम से कम तीन बड़ी वारदातों का मास्टरमाइंड रहा है। इनमें शामिल हैं, समालखा के गुड़ मंडी में एक मिठाई व्यापारी से 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के बाद दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग करना और एक ट्रांसपोर्टर सी. सुब्रमण्यम पर गोलीबारी कर जानलेवा हमला करना।
शीलू डाहर का नाम इन सभी मामलों में मुख्य आरोपी के रूप में सामने आया था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और विदेश में बैठकर अपने गैंग को कंट्रोल कर रहा था। पुलिस की सूझबूझ और समन्वित ऑपरेशन के तहत उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही दबोच लिया गया। पानीपत पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शीलू के खिलाफ 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें हत्या के प्रयास, रंगदारी, अवैध हथियार रखना और संगठित अपराध शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बुधावार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि गत जनवरी माह में जिले में 24 जनवरी को थाना माडल टाउन क्षेत्र के महराणा गांव में ट्रांसपोर्टर सी सुब्रहमण्यम पर पिस्तौल से जांनलेवा हमला और 6 जनवरी को समालखा की गुड़ मंडी में मिठाई की एक दुकान पर फायरिंग व रंगदारी मांगने की वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने दोनों मामलों को सफलता पूर्वक सुलझाते हुए बीते दिनों एक नाबालिग सहित 9 आरोपियों निखिल उर्फ लाखन निवासी बिहौली, प्रिंस निवासी डाहर, वंश निवासी नारायणा, सुनील उर्फ गुंडा निवासी नौल्था, प्रिंस, सुमित, अंकित व टिंकू निवासी डाहर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों से 5 देसी पिस्तौल व 5 रौंद बरामद किए थे। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ था उन्होंने डाहर निवासी सुनील उर्फ शीलू के कहने पर दहशत फैलाने व रंगदारी वसूली के लिए उक्त वारदातें की थी। पुलिस ने नाबालिग को जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर जहा से उसे बाल सुधार गृह और आठ आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया था।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बताया कि सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार की टीम को आरोपी सुनील उर्फ शीलू की धरपकड़ की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। आरोपी शीलू विदेश में बैठा था। पुलिस अपने सोर्स एक्टिव कर आरोपी की गिरफ्तारी के सभी प्रयास कर रही थी। पुलिस की कार्रवाई को देख आरोपी ने वापिस लौटना ही अपने लिए बेहतर समझा। आरोपी बुधवार अल सुबल मास्को से लौटा, सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार की टीम ने मिली गुप्त सूचना पर आरोपी को दिल्ली एयरपोर्ट पर की दबौच लिया।
आपराधिक रिकार्ड
आरोपी सुनील उर्फ शीलू के खिलाफ पानीपत, सोनीपत, करनाल व चण्डीगढ में आपराधिक वारदातों के 15 मामलें दर्ज है। इनमें हत्या, जांनलेवा हमला, आर्म्स एक्ट व जबरन वसूली के अतिरिक्त पीओ के दो मामलें दर्ज है। 5 मामलों में आरोपी फरार चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी से खुलासा हुआ वह जनवरी 2025 में जेल से बेल पर बाहर आया था। इसके बाद आरोपी अक्तूबर 2025 में वीजा पर थाईलैड, अरबैजान, बाकू व मास्को गया। आरोपी ने विदेश में बैठकर अपने गुर्गो से दहशत फैलाने और रंगदारी वसूली के लिए उक्त वारदाते कराई थी। पुलिस ने बुधवार को आरोपी सुनील उर्फ शीलू को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से कड़ाई से पूछताछ करने के साथ पता लगाएगी उसने गुर्गो को अवैध हथियार कहा से उपलब्ध कराए और कोन कोन इसमें शामिल है।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने एक बार पुन: साफ व कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा की जिले में अपराध व अपराधियों को किसी भी रूप में पनपने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने इस दौरान मीडिया के माध्यम से युवाओं से भी अपील कि है कि वे ऐसे पथभ्रष्ट लोगों के बहकावे में ना आए। इनके बहकावे में आए तो अंजाम यही होगा।
#NotoriousGangster #ShiluDahar #PanipatPolice #CrimeNews #BreakingNews #GangsterArrested #PoliceHaul #LawEnforcement #PublicSafety #CrimeAlert #GangsterBehindBars #PanipatUpdates #SafetyFirst #JusticeServed #TcrimeWatch #CriminalBusted #GangsterLife #NewsCoverage #IndianPolicing #MalefactorsCaught