क्राइम्‌ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी सलोनी की मौत की गुत्थी

बहन के नाम लिखा हुआ सुसाइड नोट मिला, मां ने करवाया हत्या का मामला दर्ज

Satyakhabarindia

Satyakhabar, Jind

Murder or Suicide : जींद जिले के कालता गांव की सलोनी की मौत हत्या और आत्महत्या के बीच उलझकर रह गई है। सलोनी का सुसाइड नोट मिलने के बावजूद परिवार इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है कि उनकी बेटी ने आत्महत्या की है। नरवाना सदर थाना पुलिस ने सलोनी की मौत के मामले में सलोनी की मां सुदेश की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है।
सलोनी के परिवार के लोगों का कहना है कि सलोनी का अपहरण कर हत्या की गई है और इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की जानी चाहिए। सलोनी के परिवार में इस मामले में कई सवाल उठाए हैं जिनका जवाब आने वाले दिनों में पुलिस की जांच से मिल सकता है। परिवार का कहना है कि आमतौर पर डूबने से मौत होने पर शव को ऊपर आने में 24 घंटे से ज्यादा का समय लगता है लेकिन सलोनी का शव 2 से 3 घंटे में ही ऊपर आ गया।

क्या लिखा है सुसाइड नोट में

हरियाणा के आसमान पर छाए बादल, आज और कल पूरे हरियाणा में बारिश का अलर्ट

सलोनी का सुसाइड नोट उसकी बहन दीक्षा के नाम लिखा गया है। इसमें सलोनी ने लिखा है, डियर दीक्षा, मैं जानती हूं, जब तक यह नोट तुझे मिलेगा, मैं नहीं रहूंगी। पर कुछ ऐसा है जो मैं बताना चाहती हूं। मैं जानती हूं, मैंने बहुत दुख दिया है सबको, पर ट्रस्ट में मैंने ऐसा कभी नहीं चाहा। मम्मी-पापा सबकी बहुत बड़ी गुनहगार हूं। मैं बहुत बुरी बेटी हूं। एक बुरी बहन हूं। मुझे नहीं पता मैं कैसे बताऊं क्या बोलूं। बस मुझे आखिरी बार माफ कर देना। इसके बाद मैं कभी कोई दुख नहीं दूंगी। मैं फेल हो गई हूं ग्रेजुएशन में। मैं यह दुख सहन नहीं कर सकती। ऐसा नहीं है कि मैंने कोशिश नहीं कि बताने की, पर कभी बोल नहीं पाई। मैं यूनिवर्सिटी कंपलीट होते ही मरना चाहती थी, पर नहीं कर पाई। तुम सबके साथ थोड़ा ओर जीना चाहती थी। इसलिए सब हुआ। मैंने यह सच नहीं बताया, पर मैं अब और झूठ नहीं बोल सकती। मुझे माफ कर देना। मैं सबको बहुत प्यार करती हूं, यह सच है। मैं इतनी अच्छी फैमिली डिजर्व नहीं करती, मेरा मर जाना ही बेहतर है। मेरा आप सबके साथ सफर यहीं तक था। मैं दुआ करूंगी आप सब खुश रहो। तुम दुनिया की सबसे अच्छी सिस्टर हो और हमेशा रहोगी, तुम सबका ख्याल रखना। मेरी वजह से कोई दुखी ना हो। मैं जानती हूं, यह जिम्मेदारी बहुत बड़ी है, तुझे अकेले पूरी फैमिली संभालनी है। पर मुझे यकीन है, मेरी बहन सब संभाल लेगी।इसीलिए तेरे भरोसे सब छोड़ जा रही हूं। मम्मी-पापा को कहना, वो दोनों दुनिया के अच्छे पेरेंट्स हैं और मददगार हैं, पर मैं और धोखे में नहीं रख सकती सबको। मैं फेल हो गई, इसकी सजा सिर्फ मुझे मिलनी चाहिए। मेरे बैग में और गूगल-पे में पैसे रखे हैं, मम्मी को दे देना और मेरे अकाउंट में जो पैसे हैं, वह पापा को गूगल-पे कर देना। मैं जानती हूं मुझे कोई माफ नहीं करेगा, पर कोशिश करना माफ करने की और मैं सबसे प्यार करती हूं। भरोसा तुझ पर है, इसीलिए तुझे बता रही हूं। तू मेरी सबसे बड़ी ताकत है, इसीलिए जी ली मैं। मैं सब कुछ हार गई। मैं बहुत बड़ी लूजर हूं, आइ एम, सारी।

क्या है एफआईआर में

सलोनी की मां सुदेश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि, आठ जनवरी को सलोनी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बीकाम की मार्कशीट लेने गई थी। वह कुरुक्षेत्र के गांव भैंसी माजरा में अपनी बुआ के घर गई थी। वहां से 10 जनवरी को अपने घर के लिए पिंडारसी रेलवे स्टेशन से सुबह 10:10 बजे ट्रेन में बैठी।
इसके बाद 11:34 बजे उसने बहन दीक्षा से फोन पर बात की। दीक्षा ने दोबारा फोन करने का प्रयास किया, लेकिन घंटी जाने के बाद फोन नहीं उठाया। बार-बार फोन करने के बाद जब फोन नहीं उठाया तो परिवार परेशान हो गया। उन्होंने बरसोला रेलवे स्टेशन पर पता किया तो कोई जानकारी नहीं मिली।
इसके बाद जीआरपी जींद में पता किया तो वहां उसकी लोकेशन चमेला कालोनी की मिली। जब वह नरवाना आ रहे थे तो बडनपुर नहर में शव मिलने का पता लगा। सलोनी की मां ने बताया कि उसकी बेटी बहुत ही सभ्य व शिक्षित थी। उनको पूरा यकीन है कि उसकी बेटी का अपहरण किया है और उसकी हत्या की गई है। इसकी उच्च स्तरीय जांच हो और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो।

आज 3 अप्रैल 2026 का पंचांग और राशिफल 

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने इस मामले में सुदेश की शिकायत पर उसकी बेटी सलोनी की हत्या का मामला दर्ज किया है। सलोनी के परिजनों ने डीएसपी कमलदीप राणा से मोबाइल फोन व बैग ढूंढकर लाने की बात कही थी। डीएसपी ने सीआईए इंचार्ज सुखदेव को इसका जिम्मा सौंपा। सदर थाना पुलिस रेलवे स्टेशन पर परिजनों को साथ लेकर चली गई। पुलिस अमला जांच करता रहा। सीआईए इंचार्ज सुखदेव सिंह ने चमेला कालोनी के पास रेलवे लाईन के सहारे-सहारे मोबाइल फोन व बैग ढूंढना शुरू कर दिया। वे सलोनी के फोन को ढूंढते-ढूंढते रेलवे लाईन नहर पुल के पास पहुंच गए। जहां उन्हें मोबाइल व बैग मिल गया। सीआईए इंचार्ज ने मोबाइल खोलकर देखा तो सुबह 11:16 बजे सुसाइड नोट डालने के बारे में पता लगा।

आगे क्या

पंजाब के आढ़ती मिले नायब सैनी से, कहा खरीद के सीजन में पंजाब के किसान, मजदूर और आढ़ती सब परेशान

इस मामले में पुलिस अब हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस इस बात को भी देख रही है कि जब सलोनी रेल में बैठी तो उसके बाद उसकी किस-किस व्यक्ति से बात हुई। सलोनी का फोन पुलिस के पास पहुंच गया है और अब वह इस फोन के माध्यम से इस हत्या और आत्महत्या की गुत्थी को सुलझाने का काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button