क्राइम्‌ताजा समाचारवायरलहरियाणा

पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल, दो को लगी गोली

तीनों बदमाशों का खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में 25 मामले दर्ज

Satyakhabarindia

 

 

सत्य खबर हरियाणा

मुख्यमंत्री पहुंचे रोहतक अग्निकांड पीड़ितों के पास, बोले, सरकार खड़ी है आपके साथ

Police Encounter : डिटेक्टिव स्टाफ जींद की टीम पर शनिवार को बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जबकि एक अन्य आरोपी को भागने के दौरान चोट आई। तीनों को पुलिस ने हिरासत में लेकर उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार को डिटेक्टिव स्टाफ को सूचना मिली थी कि बीड़ बड़ा वन नहर पुल के नीचे खेतों में तीन आपराधिक प्रवृत्ति के युवक शराब पी रहे हैं। सूचना मिलने पर एएसआई समरजीत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की एक गोली पुलिस वाहन तथा एक जवान की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। जैकेट होने के कारण जवान बाल-बाल बच गया और कोई चोट नहीं आई।
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें भगत सिंह उर्फ भगता निवासी किलोई और अक्षय निवासी ढिगाना के पैर में गोली लगी। वहीं अंकित निवासी करेला को पैर में चोट आई। तीनों को नागरिक अस्पताल जींद में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार अपराधियों की ओर से पांच फायर किए गए जबकि पुलिस की ओर से सात फायर किए गए। डिटेक्टिव स्टाफ इंग इंचार्ज समरजीत की शिकायत पर जींद सदर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस पर हमले का मामला दर्ज किया है। पुलिस की शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने नाजायज पिस्तौल से पुलिस स्टाफ पर जान से मारने की नीयत से सीधा फायर किया और पुलिस पार्टी द्वारा आरोपियों को सिलेंडर करने की चेतावनी देने पर उन्होंने भागने की कोशिश की इसके बाद जवाबी कार्रवाई में आरोपियों के पैरों में गोली लगी।

पुलिस के अनुसार तीनों बदमाश नहर के पास खेतों में बैठे हुए शराब पीते हुए किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रही थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी पिस्तौल और एक विदेशी पिस्टल बरामद किया है।

TMC के 20 सांसदों का विलय दावा, लेकिन जिस पार्टी में जाना चाहते हैं उसे ही नहीं थी खबर
TMC के 20 सांसदों का विलय दावा, लेकिन जिस पार्टी में जाना चाहते हैं उसे ही नहीं थी खबर

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने बताया कि अब तक की जानकारी के अनुसार अक्षय के खिलाफ 14 भगत के खिलाफ 8 तथा अंकित के खिलाफ तीन मामले विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज हैं।

1. #HaryanaNews 2. #JindEncounter 3. #PoliceAction 4. #CriminalsInjured 5. #LawEnforcement 6. #CrimeReport 7. #PublicSafety 8. #HaryanaPolice 9. #EncounterNews 10. #JusticeServed 11. #CrimeFighting 12. #HaryanaUpdates 13. #PoliceEncounter 14. #SafetyFirst 15. #CommunityWatch 16. #HaryanaCrime 17. #JindPolice 18. #Vigilance 19. #CivicResponsibility 20. #HaryanaLaw

राम मंदिर दान चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग
राम मंदिर दान चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button