Haryana Weather Update: हरियाणा में सर्दी की दस्तक! AQI में बड़ी गिरावट के बाद अब 1 दिसंबर से घनी धुंध और ठंड का कहर

Haryana Weather Update : हरियाणा की हवा में लगातार दूसरे दिन सुधार दर्ज किया गया है। कल के मुकाबले आज हरियाणा का औसत AQI में करीब 40 अंकों की गिरावट देखी गई है। आज सुबह 5:00 हरियाणा का औसत AQI 232 बना हुआ था जो कल इसी समय 274 दर्ज हुआ था। अगर कल दिन की बात करें तो हरियाणा का औसत AQI कम से कम 2 घंटे 150 से भी कम दर्ज किया गया। हरियाणा के लोग पिछले करीब डेढ़ महीने से जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर थे। हरियाणा का दरियापुर एकमात्र ऐसा गांव था जो देश के टॉप 10 प्रदूषण इलाकों में शामिल था। यहां AQI 312 दर्ज किया गया और यह देश में 9वें स्थान पर था। हरियाणा में एकमात्र दरियापुर ही ऐसा क्षेत्र था जहां AQI खतरनाक श्रेणी में दर्ज किया गया है।
आज सुबह 5:00 कैथल की हवा सबसे साफ दर्ज की गई। यहां AQI 167 दर्ज हुआ। हरियाणा के नारनौल में 179, पंचकूला में 182, सिरसा और यमुनानगर में 184, अंबाला और हिसार में 186, जींद में 190, कुरुक्षेत्र और फतेहाबाद में 191, बेगमपुर में 192, सरसोली 194, चरखी दादरी में 195, कैमला में 196, पानीपत में 198 दर्ज किया गया। इन सभी शहरों में AQI अस्वस्थ श्रेणी में बना हुआ था।
हरियाणा के फरीदाबाद में AQI 276, सोनीपत में 252, बहादुरगढ़ में 243, मानेसर में 242, गुरुग्राम में 238, पलवल में 236, रोहतक और धारूहेड़ा में 229, सिवानी में 213, नौल्था में 210, करनाल में 207, भिवानी और मंडी खेड़ा में 204 दर्ज किया गया है।

हरियाणा में तापमान
हरियाणा में कल सबसे कम तापमान नारनौल में दर्ज किया गया यहां रात का तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हरियाणा में रात के तापमान में कुछ बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अंबाला में यह 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रोहतक में 10.2 और गुरुग्राम में 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हरियाणा की भिवानी में रात का तापमान 9.5 तथा सिरसा और करनाल में 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार का तापमान रात को 8.6 डिग्री पर बना हुआ था। हरियाणा में दिन के तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हरियाणा के भिवानी में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। यहां दिन के समय पारा 26.5 डिग्री पर बना हुआ था।
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 1 दिसंबर से पूरे प्रदेश में धुंध और सर्द हवाओं का असर बढ़ सकता है। अगले दो दिनों तक बादल छाए रहेंगे, लेकिन दिसंबर की शुरुआत होते ही उत्तर-पश्चिमी हवाएं पकड़ मजबूत कर लेंगी। इन हवाओं के चलते हवा में नमी भी बढ़ेगी और सुबह व रात के समय घनी धुंध देखने को मिल सकती है। आने वाले दिनों में रात का तापमान नीचे जाएगा और शीतलहर जैसा असर महसूस होने लगेगा। मौसम विभाग के अनुसार जिन इलाकों में धुंध का सबसे ज्यादा असर रहने की संभावना है, उनमें रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल, भिवानी, झज्जर और रोहतक प्रमुख हैं। इन जिलों में सुबह के वक्त वाहन चालकों को खास सावधानी बरतने की जरूरत होगी, क्योंकि दृश्यता कम हो सकती है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विशेषज्ञों के अनुसार 3 दिसंबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। 29 और 30 नवंबर को हल्के बादल जरूर आएंगे, लेकिन इससे ठंड में खास राहत नहीं मिलेगी। 1 दिसंबर से नमी बढ़ेगी और इसके साथ ही धुंध भी गहरा सकती है। उत्तर और पश्चिमी हरियाणा में हल्की धुंध तो दक्षिणी हरियाणा में मध्यम धुंध बनने के आसार हैं। दोपहर में धूप खिलने से मौसम सुहावना रहेगा, लेकिन सुबह-शाम ठंड अपना असर दिखाएगी। आने वाले दिनों में दिन का तापमान 23 से 26 डिग्री तक और रात का तापमान 6 से 10 डिग्री तक रहने की उम्मीद है।