ताजा समाचार

तिरंगा के साथ शेयर करें सेल्फी और पाएं सर्टिफिकेट

भारत अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे होने की खुशी का जश्न मना रहा है और इसी के मद्देनजर देश में आजादी के अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सरकार ने 13 अगस्त से 15 अगस्त तक राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा अभियान चलाने का निर्णय लिया है ताकि आमजन अपने-अपने घरों में देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर इस पावन पर्व पर राष्ट्र प्रेम व राष्ट्र अभिमान की भावना का अनुभव कर सकें।

Satyakhabarindia

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिवसीय हर घर तिरंगा अभियान का आगाज शनिवार 13 अगस्त से होगा और 15 अगस्त तक जारी रहेगा। इस अभियान के तहत प्रशासन का 2.23 लाख घरों पर तिरंगा फहराने का टारगेट है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारा राष्ट्रीय ध्वज है, जो देश की संप्रभुता और स्वाभिमान का प्रतीक है। इससे हमें राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा मिलती है। हमें इसका मान-सम्मान सदैव बनाए रखना है।

अमृत सरोवरों की शान बढ़ाएगा तिरंगा :

डीसी ने बताया कि प्रशासन की ओर से 13 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर, सार्वजनिक स्थानों, भवनों, संस्थानों आदि पर तिरंगा फहराया जाएगा। इस तीन दिवसीय अभियान के तहत जिला में बने प्रत्येक अमृत सरोवर पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा, जो अमृत सरोवरों की शान बढ़ाएगा। प्रशासन की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने जिलावासियों से अपील की कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता दिवस समारोह के पावन अवसर पर सभी अपने-अपने घरों में तिरंगा अवश्य फहराएं और दूसरे लोगों को भी इस मुहिम से जुड़ने के लिए प्रेरित करें।

गुरुग्राम के स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, स्कूल करवाया खाली

 

तिरंगा के साथ शेयर करें सेल्फी, पाएं सर्टिफिकेट :
डीसी अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि केंद्र सरकार के हर घर तिरंगा अभियान में आमजन की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने लिए संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार ने हरघरतिरंगाडॉटकाम नाम से वेबसाइट लांच की है, जिसके माध्यम से आमजन को अपने घरों पर झंडा लगाने और झंडे के साथ सेल्फी शेयर व अपलोड करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कोई भी नागरिक वेबसाइट पर वर्चुअल रूप से फ्लैग पिन कर सकता है और वहां सेल्फी विद फ्लैग भी पोस्ट कर सकता है। इसके उपरांत आपको बधाई संदेश दिखाई देगा वहीं से आप अभियान में अपनी सहभागिता का सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।

क्रॉस वोटिंग मामला : बृजेंद्र सिंह ने बोला भाजपा पर तीखा हमला

 

अपनी डीपी पर लगाएं तिरंगा :
डीसी अशोक कुमार गर्ग ने आमजन से आह्वान किया कि वे हर घर तिरंगा अभियान को जनआंदोलन बनाने के लिए अपने विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट प्रोफाइल पर तिरंगा की डीपी लगाकर इस अभियान को सफल बनाए। उन्होंने कहा कि आमजन को चाहिए कि वे सरकार व प्रशासन की इस मुहिम में अपना तन-मन-धन से सहयोग करें और इस अभियान को सफल बनाकर इतिहास रचें।

योगी मंत्रिमंडल में 40 जिलों का प्रतिनिधित्व शून्य, BJP करेगी बड़े फेरबदल की तैयारी
योगी मंत्रिमंडल में 40 जिलों का प्रतिनिधित्व शून्य, BJP करेगी बड़े फेरबदल की तैयारी

Back to top button