ताजा समाचारवायरलहरियाणा

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को साल 2026 के भाजपा सरकार के संकल्प से अवगत कराया ठंड के बीच राजनीतिक माहौल पूरी तरह से गरम

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को साल 2026 के भाजपा सरकार के संकल्प से अवगत कराया ठंड के बीच राजनीतिक माहौल पूरी तरह से गरम

Satyakhabarindia

Satya Khabar Panchkula

CM Meets to Governor : मुख्यमंत्री नायब सैनी ने राज्यपाल को साल 2026 के भाजपा सरकार के संकल्प से अवगत कराया है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि साल 2026 में उनकी सरकार महिला सशक्तीकरण, तकनीक आधारित रोजगार और प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने पर जोर देगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उनकी धर्मपत्नी सुमन सैनी ने राज्यपाल प्रो. असीम घोष व उनकी धर्मपत्नी मित्रा घोष से राजभवन में मुलाकात की। मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच प्रदेश की विकास परियोजनाओं की गति के साथ-साथ राजनीतिक मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई है।

रेखा शर्मा के खिलाफ 16 जिलों में पुलिस को दी शिकायत, बाकी में भी तैयारी

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को बताया कि हरियाणा सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना के लाभ पात्रों में यह श्रेणी इसलिए जोड़ी है, ताकि बच्चे अधिक प्रतिभाशाली बनने की ओर अग्रसर हो सकें और माताएं अपने बच्चों को कुपोषण से बाहर निकालने में तन्मयता से काम कर सकें। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष के नाते मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने राज्यपाल को गतिविधियों व भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया।

महिला सशक्तीकरण की शुरुआत मुख्यमंत्री ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना में बदलाव से कर दी है। इसके अंतर्गत अब राज्य की उन गरीब महिलाओं को भी लाडो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत 2100 रुपये मासिक का लाभ मिलेगा, जिनके परिवार की वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपये तक है तथा जिनके बच्चों ने 10वीं और 12वीं क्लास में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

जामिया में ABVP कार्यक्रम पर बवाल, पाकिस्तान टिप्पणी पर NSUI का बड़ा हमला
जामिया में ABVP कार्यक्रम पर बवाल, पाकिस्तान टिप्पणी पर NSUI का बड़ा हमला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button