ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हरियाणा में शीतलहर और कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी न्यूनतम तापमान शून्य तक जाने की संभावना

हरियाणा में शीतलहर और कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी न्यूनतम तापमान शून्य तक जाने की संभावना

Satyakhabarindia

 

Satya Khabar Panchkula

Haryana Weather Update : हरियाणा इन दिनों कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गए हैं। कई जिलों में धूप निकलने के बावजूद बुधवार को लोग ठंड से कांप उठे। लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। हालत यह है कि दिन व रात के तापमान का अंतर घट गया है।
अंबाला में दिन का तापमान 10.9 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान 8.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। यानी दिन और रात तापमान के बीच मात्र 2.5 डिग्री का अंतर रहा। वहीं, करनाल में दिन का तापमान 13.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दोनों के बीच 4.6 डिग्री का अंतर दर्ज किया गया। लोग दिन के समय भी अलाव का सहारा ले रहे हैं। चंडीगढ़ मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक हरियाणा के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा और अधिकतर जिलों में कोल्ड की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग ने वीरवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि नौ के बाद राज्य को कोल्ड स्थिति में थोड़ी राहत मिल सकती है।

आज 4 जून 2026 का पंचांग और राशिफल

इन जिलों में ‘कोल्ड डे’ की चेतावनी
IMD चंडीगढ़ के अनुसार, 10 जनवरी तक ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। विभाग ने सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नूंह और पलवल में ‘कोल्ड डे’ की चेतावनी जारी की है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण पहाड़ों की बर्फबारी का सीधा असर मैदानी इलाकों में दिख रहा है। हरियाणा के अंबाला, हिसार, करनाल, नारनौल, सिरसा, पानीपत में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही।
मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया हरियाणा समेत अन्य प्रदेशों में पहाड़ों से हवा आ रही है। इसकी वजह से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

अगले दो दिन तापमान और गिरेगा

चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार, हरियाणा में अगले दो दिनों तक कोल्ड वेव और कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है, जिससे न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि हरियाणा के कुछ इलाकों में रात का तापमान शून्य डिग्री के करीब पहुंच सकता है, जिससे पाले की आशंका बढ़ गई है।
9 जनवरी को मौसम बेहद ठंडा रहेगा, सुबह और दोपहर के वक्त हल्की धूप के साथ कोहरा बना रहेगा। 10 जनवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ घना कोहरा छाया रहेगा।11 जनवरी को मौसम में थोड़ा सुधार होगा, सुबह हल्का कोहरा और दिन में धूप निकल सकती है। 12 जनवरी को सुबह-शाम ठंड बनी रहेगी, लेकिन दिन में तापमान कुछ ऊपर जा सकता है। 13 जनवरी को मौसम में धीरे-धीरे सुधार दिखेगा और दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

हरियाणा की बेटी ने अपनी सास को सिर पर बैठाकर करवाई ब्रज की 84 कोस परिक्रमा

हरियाणा में वायु गुणवत्ता

प्रदेश की वायु गुणवत्ता में अब सुधार होने लगा है। आज सुबह 6:00 हरियाणा का औसत AQI 184 दर्ज किया गया। इस दौरान प्रदेश में किसी भी क्षेत्र में हवा खतरनाक श्रेणी में नहीं थी। प्रदेश में सबसे ज्यादा AQI समालखा में दर्ज किया गया जहां यह 228 था। प्रदेश में सबसे साफ हवा लोहारू ग्रामीण में थी। यहां पर AQI 39 दर्ज हुआ। प्रदेश के झज्जर की हवा भी काफी बेहतर स्थिति में थी। यहां AQI 117 दर्ज हुआ। बाकी पूरे हरियाणा में हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। जिस प्रकार का मौसम इस समय चल रहा है आने वाले दिनों में हरियाणा की वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया जाएगा।

फर्जी बाबा गिरफ्तार, IIT टॉपर निकला महिलाओं के शोषण का आरोपी
फर्जी बाबा गिरफ्तार, IIT टॉपर निकला महिलाओं के शोषण का आरोपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button