8 विधि अधिकारियों ने खोला HSSC चेयरमैन के खिलाफ मोर्चा
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, गृह सचिव और अभियोजन विभाग के निदेशक को भेजी शिकायत

सत्य खबर हरियाणा
HSSC Chairman : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) में तैनात विधि अधिकारियों ने आयोग के अध्यक्ष पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। यह आरोप ऐसे समय में सामने आए हैं, जब विधानसभा का सत्र चल रहा है और आयोग की कार्यशैली पर विपक्ष सवाल उठाता रहा है। आयोग के अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली, मुख्यमंत्री हरियाणा, मुख्य सचिव, गृह सचिव और अभियोजन विभाग के निदेशक को भी शिकायत भेजी गई है। आयोग के अध्यक्ष पर उत्पीड़न और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए गए हैं।
आयोग में तैनात 8 विधि अधिकारियों (जिला अटॉर्नी, उप जिला अटॉर्नी और सहायक जिला अटॉर्नी) ने हरियाणा के गृह सचिव सुधीर राजपाल कार्यालय को भेजी शिकायत में आरोप लगाए हैं कि आयोग में ऐसा अत्यंत्य कष्टदायक और पेशेवर मनोबल गिराने वाला व्यवहार हो रहा है। इस कारण से मानसिक उत्पीड़न हो रहा है। अपमानजनक शब्दों के उपयोग के साथ ही फाइलों में अध्यक्ष के माध्यम से अस्पष्ट नोटिंग की जाती है। अवकाश भी कई बार ऐन मौके पर रद्द करने के आरोप हैं। इस प्रकरण में गृह विभाग में शिकायत भेजने वाले विधि अधिकारियों ने गृह सचिव सुधीर राजपाल से मुलाकात का समय मांगा है। अभी विधानसभा सत्र होने के कारण मुलाकात नहीं हो सकी। गृह सचिव के बाद विधि अधिकारियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी मुलाकात करेंगे। इस प्रकरण में विधि अधिकारियों ने दूसरे विभागों में तैनात विधि अधिकारियों को भी अवगत कराया है।
#LawEnforcement #JusticeForAll #HSSCSituation #AccountabilityMatters #LegalAction #RuleOfLaw #HSSCChairman #FrontlineOfficers #CivicResponsibility #IntegrityInLeadership #EquityAndJustice #GovernmentAccountability #TransparencyInJustice #LegalReform #OfficialsUnderScrutiny #CommunitySafety #CrisisInLeadership #WatchdogAgency #EqualJustice