सिरसा को छोड़ पूरे हरियाणा में मानसून सक्रिय, सोमवार से 4 दिन झमाझम बारिश का अलर्ट
आज भी प्रदेश में 17 जिलों में बारिश की संभावना, उमस से लोग अभी परेशान

सत्य खबर हरियाणा
Haryana Weather Update : हरियाणा में कल दिन में सोनीपत और करनाल के कुछ इलाकों को छोड़कर कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। इन इलाकों में भी मामूली बारिश दर्ज की गई है। जिस कारण प्रदेश के लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ा है। बारिश के अभाव में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 3.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है और यह सामान्य के आसपास पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आज शनिवार के लिए 17 जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल सिरसा को छोड़कर पूरे हरियाणा में मानसून सक्रिय है।

मौसम विभाग ने हरियाणा में सोमवार से गुरुवार तक मानसून के और अधिक सक्रिय रहने का पूर्वानुमान लगाया है। इस दौरान आंधी-तूफान, बिजली कड़कने, तेज हवाओं और बीच-बीच में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि बारिश रुकने के बाद सूरज की गर्मी से दिन का तापमान तेजी से बढ़ सकता है। 9 जुलाई तक गरज-चमक और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। IMD के मुताबिक, तापमान में उतार-चढ़ाव मॉनसून की शुरुआती स्थिति में आम बात है।
मौसम विभाग के अनुसार सिरसा जिले को छोड़कर हरियाणा के सभी जिलों में मानसून सक्रिय हो चुका है। पिछले दो दिनों के दौरान प्रदेशभर में हुई बारिश के बाद तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के सभी जिलों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। महेंद्रगढ़ में सामान्य से छह डिग्री कम 33.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून शनिवार को उत्तरी अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों तथा राजस्थान और हरियाणा के कुछ और क्षेत्रों में आगे बढ़ गया है। अगले चार से पांच दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तरी अरब सागर, गुजरात, हरियाणा और पंजाब के शेष भागों तथा राजस्थान के कुछ अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। उन्होंने बताया कि सिरसा जिले के कुछ हिस्सों को छोड़कर संपूर्ण हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में मानसून का आगमन हो चुका है।
पिछले 24 घंटों के दौरान करनाल में 1.8 मिमी, रोहतक में 2 मिमी, गुरुग्राम में 5 मिमी, भिवानी में 2 मिमी, चरखी दादरी में 2 मिमी, महेंद्रगढ़ में 6 मिमी, मेवात में 1 मिमी, पलवल में 2 मिमी, सोनीपत में 6 मिमी और यमुनानगर में 11 मिमी बारिश दर्ज की गई।
डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मानसून सीजन में एक दिन में सबसे अधिक वर्षा हिसार जिले में दर्ज की गई है। मंगलवार को जिले में 56.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई थी। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट आई है। हिसार में अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस से घटकर 36.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, यानी करीब पांच डिग्री की कमी दर्ज की गई। वहीं रोहतक में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार प्रदेश के अधिकांश जिलों में 9 जुलाई तक बारिश की संभावना बनी हुई है। जुलाई के पहले पखवाड़े में प्रदेशभर में रुक-रुक कर वर्षा होने के आसार हैं। हालांकि, बारिश के बीच उमस बढ़ने पर लोगों को गर्मी का एहसास भी हो सकता है।
वर्तमान में मानसून का असर मुख्य रूप से पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी हरियाणा में दिख रहा है। पिछले 24 घंटों में यमुनानगर में सबसे ज्यादा 11.0 मिमी, सोनीपत में 6.5 मिमी, महेंद्रगढ़ में 6.0 मिमी और गुरुग्राम में 5.0 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसके उलट, पश्चिमी जिलों सिरसा और फतेहाबाद में अभी मानसून सुस्त है, वहां अधिकांश हिस्से सूखे रहे हैं। हालांकि, 6 जुलाई से मानसूनी सिस्टम पूरे प्रदेश को एक समान रूप से भिगोएगा। हरियाणा के सोनीपत में देर शाम झमाझम बारिश हुई। हिसार, फतेहाबाद और नारनौल में अब तक सबसे ज्यादा बारिश हुई है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के बुलेटिन के अनुसार, अगले 4-5 दिनों में इसके पूरे सूबे में छा जाने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं। मानसून के आगे बढ़ने से आज से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी, जिससे पिछले कई दिनों से जारी उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
मौसम के पूर्वानुमान की बात करें तो हरियाणा के 17 जिलों उत्तरी और दक्षिणी-पूर्वी हिस्सों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पंचकूला, सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह और रोहतक जैसे इलाकों में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
किसानों के लिए एडवाइजरी
इस मानसूनी बारिश से जहां आम जनता को गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं यह समय किसानों के लिए धान की रोपाई और अन्य खरीफ फसलों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। मौसम विभाग ने कृषि गतिविधियों (जैसे सिंचाई, खाद और कीटनाशकों का छिड़काव) को मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार ही करने की सलाह दी है। धान की नर्सरी और कपास उत्पादक किसान जलभराव से बचने के लिए खेतों में पानी की निकासी का उचित प्रबंधन रखें।
प्रदेश में अधिकतम तापमान

मानसून की आहट और बादलों की आवाजाही से हरियाणा के अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। अंबाला में सबसे अधिक 38.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.0 डिग्री ज्यादा है। राज्य के उत्तरी हिस्सों में बारिश न होने से पारा सामान्य से ऊपर चल रहा है, जिससे उमस बढ़ी है। वहीं, जिन इलाकों में हल्की बारिश हुई है, वहां तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री तक नीचे गिर गया है। प्रदेश के हिसार और भिवानी में अधिकतम तापमान 36.5, करनाल और नूंह में 34.5, नारनौल में 33.5, रोहतक और चरखी दादरी में 35.8, गुरुग्राम में 33.0, फतेहाबाद में 34.9, झज्जर में 35.3, कैथल में 35.0, रेवाड़ी में 33.3, सोनीपत में 34.2 और यमुनानगर में 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
प्रदेश में न्यूनतम तापमान

प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी पहले दिन के मुकाबले 3.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है और यह सामान्य के आसपास बना हुआ है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान नारनौल में 21.0 डिग्री रहारहा, जो सामान्य से 5.0 डिग्री कम है। इसके विपरीत, अधिकांश शहरों में रात का पारा 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। फरीदाबाद के बोपानी में पारा 29.7 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार अंबाला में अधिकतम तापमान 28.0, हिसार में 27.3, करनाल में 27.1, रोहतक में 27.4, गुरुग्राम में 24.0, भिवानी में 25.5, सिरसा में 28.4, चरखी दादरी, जींद और सोनीपत में 27.2, फतेहाबाद और कैथल में 27.3, झज्जर में 26.4, नूंह में 27.6, पलवल में 27.5, रेवाड़ी में 26.1 और यमुनानगर में 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
#HaryanaWeather #HeavyRainAlert #Monsoon2026 #RainyDays #WeatherUpdate #HaryanaNews #StaySafe #FloodWarning #RainForecast #WeatherAlert #HaryanaMonsoon #EmergencyPreparedness #RainySeason #HaryanaUpdates #PublicSafety #WeatherConditions #RainyWeather #HaryanaFloods #StayInformed #CommunitySafety