ताजा समाचारवायरलहरियाणा

भाजपा ने चुनाव में किए थे 217 वादे, एक-एक वायदे को करेंगे पूरा : नायब सैनी

कहा, लाडो लक्ष्मी योजना हमने शुरू की पंजाब और हिमाचल में महिलाएं कर रही इंतजार

Satyakhabarindia

सत्य खबर हरियाणा

CM Nayab Saini : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रति व्यक्ति आय में हरियाणा नंबर वन है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में संकल्प पत्र बनाया था और उसी पर हम चुनाव लड़े थे और लोग देख रहे हैं कि मोदी जी जो बोलते हैं वो पूरा करते हैं। हमने पिछले संकल्प पत्र भी पूरे किए। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान जनता को सब्जबाग दिखाए। इन्होंने लोगों को भ्रमित किया। आम आदमी पार्टी ने भी पंजाब में यही किया और संकल्प पत्र को डस्टबिन में डाल दिया। पंजाब में सीएम भगवंत मान बोल रहे हैं कि 20 हजार एकड़ मुआवजा देंगे। आम आदमी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने तो गुजरात में जाकर झूठ बोला और सीएम हरियाणा ने कहा कि केजरीवाल बड़ा घणा झूठ बोलते हैं।
सीएम सैनी ने कहा कि पांच साल बाद आप हमारे संकल्प पत्र पर अंगुली रखना और बताना कि कोई वादा छूट तो नहीं गया है। वह एक मीडिया ग्रुप द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग ले रहे थे।
पगड़ी पहन कर मंच पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारी संस्कृति और गुरुओं की सोच को आगे बढ़ने का काम करती है। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि इतिहास में तीसरी बार हरियाणा में भाजपा सरकार है, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान हमारे खिलाफ कुछ झूठ फैलाए गए, लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि हम मोदी जी की नीतियों पर काम कर रहे हैं और मोदी जी नियत पर पूरा देश विश्वाश करता है। संकल्प पत्र में शामिल वादों को सीएम नायब सैनी ने कहा कि ये मोदी की गारंटी है और हमने 217 वादे किए थे और उन्हें पूरा करेंगे। कांग्रेस के लोग दुष्प्रचार करते हैं। हमने पहले बजट में ही लाडो लक्ष्मी योजना के लिए पांच हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया था। दुष्प्रचार करने वालों को मैंने पहले ही कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार है और वहां पर देख आओ कि महिलाओं से किया वादा पूरा किया है। महिलाएं देख रही हैं कि कब वादा पूरा होगा।

क्रॉस वोटिंग हुड्डा के दामन पर ऐसा दाग जिसे वह कभी धो नहीं पाएंगे : अनिल विज

24 फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहाः सीएम

सीएम ने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जहां पर 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है। कांग्रेस के राज में किसानों को पैसा समय पर नहीं मिलता था और अब उल्ट हालात हैं और मंडी में किसान की फसल की 48 घंटे में पूरी पेमेंट खाते में ट्रांसफर हो जाती है। हरियाणा में किसानों को एहसास हुआ है कि मेरी भी इनकम है। 12 लाख किसानों के खातों में एक लाख 64 हजार करोड़ रुपये डाले गए हैं। केंद्र की ओर से कांग्रेस की सरकार से भेदभाव के आरोपों को लेकर सीएम ने कहा कि केंद्र से पैसा आ रहा है, उसमें भ्रष्टाचार हो रहा है और पैसा कहां जा रहा है? मोदी सरकार ने गरीबों के सम्मान दिया है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले, मोदी सरकार की नीयत में खोट, नीयत साफ होती तो 2024 में मिल गया होता महिला आरक्षण

#BJPPromises #2017Elections #NayabSaini #PromiseFulfilled #PoliticalCommitment #GovernmentAccountability #VoterTrust #ElectionPromises #BJPLeadership #PoliticalPromises #IndiaVotes #CivicEngagement #ElectoralResponsibilities #PromiseToThePeople #BJP2023 #PoliticalTransparency #FutureOfIndia #DemocracyInAction #VoiceOfTheVoters

हरियाणा के छोटे किसान बनेंगे विदेश में बड़े फॉर्म हाउसों के मालिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button