ताजा समाचार

Teachers Mobile Ban: हरियाणा में स्कूल टीचरों पर बड़ा एक्शन, ClassRoom में मोबाइल नहीं जा सकेंगे, आदेश जारी

Satyakhabarindia

 

 

 

Teachers Mobile Ban: हरियाणा के स्कूलों में टीचर्स द्वारा क्लासरुम में मोबाइल के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी गई है। जींद में खंड शिक्षा अधिकारी की तरफ से ये आदेश जारी किया गया है। क्लासरुम में मोबाइल Mobile Ban के इस्तेमाल करने वाले टीचर्स पर एक्शन होगा।

दुष्यंत परिवार को इकट्ठा कर किसानों के बीच आएं फिर किसान फैसला करेंगे क्या करना है: राकेश टिकैत

 

दरअसल स्कूलों को नया सेशन शुरु हो गया है और अब स्कूलों में फिर से पढाई और दाखिलों Admissions in Schools का समय शुरु हो गया है। ऐसे में कक्षा में टीचर्स के मोबाइल के इस्तेमाल को बैन करने का फैसला लिया गया है। क्लासरुम में जाने से पहले टीचर्स को अपना मोबाइल स्टाफ रुम में जमा करवाना होगा।

 

निर्देशों में साफ कहा गया है कि निरीक्षण के दौरान कोई भी टीचर Class Room में मोबाइल प्रयोग करते मिला तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है।

भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जज सुधीर परमार समेत पांच बरी

 

टीचर डायरी MIS पोर्टल पर भरी जानी अनिवार्य

जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी द्वारा पत्र जारी किया गया है, जिसमें निर्देश दिए गए हैं कि शिक्षकों को टीचर डायरी MIS पोर्टल पर भरी जानी अनिवार्य है। भले ही कोई टीचर ड्यूटी पर हो ट्रेनिंग या वर्कशॉप में भाग ले रहा हो या किसी भी छुट्टी पर हो, उसे पोर्टल पर अपडेट करना होगा।

बारातियों की आपस में कहासुनी में चाकू घोंपकर एक बाराती की हत्या

 

शिक्षकों को दैनिक या साप्ताहिक आधार पर अपनी डायरी लिखनी होगी। Teacher की ओरे से डायरी सबमिट करने के बाद संबंधित स्कूल के MIS पोर्टल पर स्कूल के DDO, प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापक और प्रभारी की तरफ से डायरी का दोबारा अवलोकन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डीडीओ, प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापक और प्रभारी की जिम्मेदारी है कि वे सभी शिक्षकों की टीचर डायरी सत्यापित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button