मुख्यमंत्री पहुंचे पुलिस भर्ती के आवेदकों के बीच, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
अभ्यार्थियों ने सरकार की व्यवस्था को पूरी तरह सही बताया, मुख्यमंत्री बोले, निष्पक्ष होगी पुलिस की भर्ती

सत्य खबर हरियाणा
CM Nayab Saini : प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार सुबह ताऊ देवीलाल स्टेडियम पहुंचे और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित पुलिस भर्ती के उम्मीदवारों से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों के बीच पहुंचकर उनकी तैयारियों के विषय में बातचीत की और प्रशासन द्वारा किए गए इंतजामों के बारे में रिव्यू लिया। सीएम प्रशासन द्वारा बनाए गए रेस्ट एरिया ( PMT साइट के बाहर) और बाहर खड़े परिजनों के साथ मिले। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर छात्र उत्साहित दिखे। उम्मीदवारों के साथ साथ परिजनों ने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फियां ली।
मुख्यमंत्री ने मैदान में पहुंचकर अभ्यर्थियों से उनकी तैयारियों, परीक्षा अनुभव और भर्ती प्रक्रिया को लेकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने उम्मीदवारों से पूछा कि प्रशासन द्वारा किए गए इंतजामों से वे संतुष्ट हैं या नहीं। कई अभ्यर्थियों ने सरकार द्वारा बनाए गए रेस्ट एरिया, पेयजल, मेडिकल सहायता और बैठने की व्यवस्था को बेहतर बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को बिना पर्ची-बिना खर्ची के पारदर्शी भर्ती देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती पूरी तरह मेरिट और निष्पक्ष प्रक्रिया के आधार पर कराई जा रही है ताकि योग्य युवाओं को अवसर मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान किसी भी अभ्यर्थी को परेशानी न हो और गर्मी को देखते हुए विशेष सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित इस भर्ती अभियान के तहत बड़ी संख्या में पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। लिखित परीक्षा के बाद अब अभ्यर्थियों के पीएमटी और फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित किए जा रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, रोजाना हजारों अभ्यर्थी पंचकूला पहुंच रहे हैं, जिसके चलते जिला प्रशासन और पुलिस विभाग को विशेष ड्यूटी पर लगाया गया है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा कि मेहनत और अनुशासन के दम पर आगे बढ़ें तथा भर्ती प्रक्रिया को लेकर किसी अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएगी।
मुख्यमंत्री स्टेडियम परिसर के बाहर बनाए गए अस्थायी रेस्ट एरिया में भी पहुंचे, जहां अभ्यर्थियों के परिजन मौजूद थे। उन्होंने परिजनों से भी बातचीत कर व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। सीएम को अपने बीच पाकर युवा और उनके परिवार उत्साहित नजर आए। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों और परिजनों ने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फियां भी लीं।
#HaryanaPoliceRecruitment #NayabSaini #PoliceJobs #HaryanaCM #RecruitmentDrive #PublicService #YouthEmpowerment #JobOpportunities #HaryanaGovernment #PoliceForce #CommunityEngagement #SafetyAndSecurity #HaryanaYouth #GovernmentInitiatives #CareerInPolice #HaryanaUpdates #LawAndOrder #CivicResponsibility #HaryanaNews #ServiceToNation