अवैध संबंधों पर टोका तो सनकी ने ले ली दंपति सहित तीन की जान
तिहरे हत्याकांड के बाद आरोपी फरार, मृतक दंपति की बेटी ने की एनकाउंटर की मांग

सत्य खबर हरियाणा
Triple Murder in Sonipat : कुंडली स्थित टीडीआई सिटी के बीपीएल फ्लैटों में रविवार आधी रात मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। झगड़े के दौरान एक व्यक्ति ने लोहे की राड और धारदार हथियार से हमला कर दंपति समेत तीन लोगो को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया कि पड़ोसियों ने आरोपी के अवैध संबंधों को लेकर टोका था, इस पर झगड़ा हुआ और उसने हमला कर दिया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है।

मूलरूप से सोनीपत के कोट मोहल्ला निवासी विजय (50) व उनकी पत्नी सुनीता (47) हाल में हाल टीडीआई कुंडली के बीपीएल फ्लैट नंबर 1299 में प्रथम तल पर रहते थे। वहीं मूलरूप से गांव बड़ौली निवासी स्वाति (32) बीपीएल फ्लैट नंबर-1431 द्वितीय तल पर रहती थी। रविवार देर रात करीब 12 बजे बीपीएल फ्लैट नंबर-1426 निवासी ब्रह्म प्रकाश के साथ विजय की कहासुनी हो गई। ब्रह्म प्रकाश मूलरूप से झज्जर के गांव जसोर खेड़ी का रहने वाला है। मामूली विवाद झगड़े में बदल गया। झगड़े की आवाज सुनकर आसपास के फ्लैटों में रहने वाले लोग भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि विवाद बढऩे पर ब्रह्म प्रकाश ने लोहे की रॉड व धारदार हथियार से विजय, सुनीता और स्वाति पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
आरोपी की पहचान ब्रह्मप्रकाश के रूप में हुई है, जो मूल रूप से झज्जर जिले के जसोर खेड़ी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है और दिल्ली पुलिस से बर्खास्त बताया गया है। आरोपी ब्रह्मप्रकाश टीडीआई बीपीएल के फ्लैट में ही रहता था, जो कुंडली में एक निजी स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था।
आरोपी का एनकाउंटर होना चाहिए : बेटी
विजय और पत्नी सुनीता की बेटी ने बताया कि मुझे रात को फोन आया था और मैं मार्केट गई थी। इस दौरान जब वह मौके पर पहुंची तो देखा कि आरोपी उसकी मां को घसीट रहा था। वह अब अकेली रह गई है। बेटी ने सरकार से मांग की कि आरोपी का एनकाउंटर होना चाहिए। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले लोहे की रॉड से हमला किया और फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार करते हुए एक के बाद एक तीनों की बेरहमी से हत्या कर दी और वारदात के बाद मौके से फरार हो गया।
1. #SonipatTragedy 2. #HaryanaCrime 3. #JusticeForVictims 4. #IllicitRelations 5. #CrimeNewsIndia 6. #HaryanaNews 7. #ViolenceInSonipat 8. #CoupleMurder 9. #ManiacKiller 10. #CommunitySafety 11. #StopTheViolence 12. #CrimeAwareness 13. #SonipatIncident 14. #HaryanaPolice 15. #PublicSafety 16. #JusticeForAll 17. #TragicEvents 18. #CrimePrevention 19. #HaryanaSociety 20. #SonipatCommunity