ताजा समाचारवायरलहरियाणा

पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना

मंत्री बोले, अंतर्राष्ट्रीय हालातो का असर कीमतों पर पड़ा, हालात सामान्य होने पर आएगा सुधार, हरियाणा में पेट्रोल 100 के पार

Satyakhabarindia

 

 

सत्य खबर हरियाणा

सिरसा के कांग्रेस विधायक को आई धमकी भरी कॉल

Petrol Diesel Price Hike : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। बीते 10 दिनों में चौथी बार ये बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। दाम बढ़ने से अब हरियाणा के सोनीपत में पेट्रोल 102.72 प्रति लीटर और डीजल 95.37 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, झज्जर में प्रति लीटर पेट्रोल के दाम 102.97 और डीजल के 95.63 रुपये हो गए हैं। जींद में पेट्रोल के दाम बढ़कर 102.84 और डीजल 95.49 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।

राज्यसभा सांसद और कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र और हरियाणा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीते 10 दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम 4 बार बढ़ाए गए हैं जिससे आम लोगों पर महंगाई का बोझ बढ़ गया है। उनके मुताबिक इस दौरान पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कुल 7.53 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

स्कूल बस में छात्रा के साथ मारपीट के मामले में हरियाणा मानवाधिकार आयोग सख्त

सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा में अब पेट्रोल अधिकतम 103.40 और डीजल 96.04 प्रति लीटर पहुंच गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि तेल कंपनियां भारी मुनाफा कमा रही हैं। उनके अनुसार वर्ष 2025-26 में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने मिलकर 77,280 करोड़ रुपए का लाभ कमाया। उन्होंने यह भी कहा कि रसोई गैस, सीएनजी और कमर्शियल गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे छोटे दुकानदार, ऑटो चालक, मजदूर और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। कांग्रेस ने बढ़ी हुई कीमतें तुरंत वापस लेने की मांग की है।

सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट मत है कि सरकार को जनता पर बोझ डालने के बजाय राहत देने की दिशा में कदम उठाने चाहिए। केंद्र और राज्य सरकारों को पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वेट और एक्साइज ड्यूटी में तत्काल कमी करनी चाहिए ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार की आर्थिक नीतियों का सबसे अधिक नुकसान गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग को उठाना पड़ रहा है। महंगाई लगातार बढ़ रही है लेकिन लोगों की आय नहीं बढ़ रही। ऐसे में सरकार का दायित्व बनता है कि वह जनता के हितों को प्राथमिकता दे, न कि कुछ निजी कंपनियों के मुनाफे को।

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि, जिन देशों से भारत तेल खरीदता है, वहां के अंतरराष्ट्रीय हालातों का असर कीमतों पर पड़ रहा है। हालात सामान्य होने के बाद कीमतों में सुधार आएगा।

सदियों पुरानी ज्ञान परंपरा को नई डिजिटल पहचान देने का काम हुआ तेज

#HaryanaPolitics #CongressVsGovernment #PetrolPriceHike #DieselPriceRise #FuelPriceDebate #HaryanaNews #EconomicImpact #PublicOutcry #GovernmentAccountability #FuelCrisis #HaryanaCongress #RisingCosts #CitizensVoice #PoliticalProtest #FuelPriceConcern #HaryanaIssues #EconomicJustice #PriceRiseAwareness #HaryanaCitizens #FuelPriceProtest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button