ताजा समाचारवायरलहरियाणा

आज से नौतपा : पंचकूला और यमुनानगर को छोड़कर पूरे हरियाणा में हीटवेव का अलर्ट

कल दिन में सिरसा और रात में नूंह रहा सबसे गर्म

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Weather Update : हरियाणा में कल अधिकतम तापमान में पहले दिन के मुकाबले 1.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। आज से हरियाणा में नौतपा लगने जा रहा है और मौसम विभाग के अनुसार नौतपा के पहले चार दिन गर्मी बढ़ेगी जबकि बाद के 5 दिनों में गर्मी कम होगी। मौसम विभाग में आज के लिए पंचकूला और यमुनानगर को छोड़कर बाकी हरियाणा में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के 9 जिलों में येलो अलर्ट और बाकी में ऑरेंज अलर्ट रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के अधिकतम तापमान में कल के मुकाबले करीब 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जा सकती है। प्रदेश में इस समय सुबह 11 बजे के बाद से ही गर्म थपेड़े चलना शुरू हो जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे थोड़ी-थोड़ी देर में पानी, नींबू पानी या ओआरएस (ORS) का घोल पीते रहें ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।

सिरसा के कांग्रेस विधायक को आई धमकी भरी कॉल

नौतपा सोमवार से शुरू हो रहा है। नौतपा के पहले चार दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी जबकि 5 दिनों में तापमान में गिरावट आएगी। वहीं, दक्षिण पश्चिमी गर्म हवाओं के चलने से वातावरण में धूल का गुबार छाया हुआ है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि सोमवार से नौतपा शुरू हो रहा है जो कि आमतौर पर 25 मई से 2 जून के बीच होता है। आमतौर पर नौतपा के दौरान तापमान में उफान और गर्मी अपने चरम पर होती है। वैज्ञानिक और भौगोलिक दृष्टि से पृथ्वी और सूर्य की गति के कारण होने वाली एक प्राकृतिक घटना है जो भारतीय मानसून चक्र और कृषि व्यवस्था का मुख्य आधार है।

नौतपा के दौरान पृथ्वी का उत्तरी गोलार्ध सूर्य की ओर अधिकतम झुका होता है। इसके कारण सूर्य की किरणें भूमध्य रेखा को पार करके उत्तरी भारत (मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली, राजस्थान, पंजाब उत्तर प्रदेश ) पर बिल्कुल सीधी पड़ती हैं। सूर्य की सीधी किरणें पड़ने से जमीन बहुत तेज़ी से गर्म होती है। गर्म होकर हवा ऊपर उठती है जिससे स्थानीय स्तर पर निम्न वायुदाब का क्षेत्र बन जाता है। इस तीव्र गर्मी और निर्वात के कारण तापमान अक्सर 45.0 से 48.0 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर पहुंच जाता है। नौतपा का तपना अच्छे मानसून का वैज्ञानिक संकेत माना जाता है।

नौतपा के दौरान पहले चार दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी लेकिन अंतिम पांच दिनों के दौरान तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। 25 मई को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में आंशिक बदलाव से आंशिक बादल वाही और तेज गति की हवाओं के साथ बिखराव वाली हल्की बारिश की संभावना है। इस विक्षोभ का ज्यादा असर नहीं रहेगा जिससे हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में दिन और रात के तापमान में हल्की बढ़त देखने को मिलेगी। इसके बाद 28 मई को एक नया मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे बादलों की आवाजाही के साथ तेज गति की हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना बन रही है। इसके पीछे-पीछे एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 2 जून को सक्रिय होने से मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिलेगा।

रविवार को जैसे ही विक्षोभ हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली से आगे निकला, एक बार फिर से पश्चिमी शुष्क गर्म हवाओं से तापमान में उछाल आया। प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं। साथ ही उत्तर भारत में दक्षिण पश्चिमी गर्म हवाओं के चलने से थार रेगिस्तान से उड़कर वातावरण में धूल का गुबार छा गया।

हरियाणा में अधिकतम तापमान

स्कूल बस में छात्रा के साथ मारपीट के मामले में हरियाणा मानवाधिकार आयोग सख्त

प्रदेश के अधिकतम तापमान में कल पहले दिन के मुकाबले 1.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश के सिरसा में अधिकतम तापमान 46.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। प्रदेश की यमुनानगर में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। हिसार में अधिकतम तापमान 43.8, करनाल में 42.8, रोहतक में 45.3, भिवानी में 44.0, जींद में 43.8, नारनौल में 42.8 डिग्री दर्ज हुआ। अंबाला में अधिकतम तापमान 42.0, रोहतक में 45.3, गुरुग्राम में 43.1, झज्जर में 42.3, पलवल में 41.9, नूंह में 43.5, सोनीपत में 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा में न्यूनतम तापमान

प्रदेश के न्यूनतम तापमान में पहले दिन के मुकाबले 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के यमुनानगर में न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। पूरे प्रदेश में कहीं भी न्यूनतम तापमान 23 डिग्री से ऊपर दर्ज नहीं किया गया है। इस दौरान नूंह में न्यूनतम तापमान सबसे ज्यादा 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अंबाला में न्यूनतम तापमान 28.0, हिसार में 25.1, करनाल में 25.0, नारनौल में 27.0, रोहतक में 23.2, भिवानी में 28.2, सिरसा में 29.0, गुरुग्राम में 26.7, झज्जर में 26.1, जींद में 27.9, पलवल में 25.0, रेवाड़ी में 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश में हीटवेव का असर दिखाई देगा। हरियाणा के अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत और जींद जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार महेंद्रगढ़, रेवाड़ी झज्जर मेवात पलवल रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। प्रदेश के केवल पंचकूला और यमुनानगर दो जिलों में किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार और मंगलवार को मौसम इसी प्रकार का रहने की संभावना है जबकि बुधवार को पूरे प्रदेश में केवल पंचकूला और यमुनानगर को छोड़कर ऑरेंज अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जाएगी और न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री से ज्यादा की वृद्धि दी हो सकती है।

पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना

#Nautapa2026 #HeatwaveAlert #HaryanaWeather #Panchkula #Yamunanagar #Sirsa #Nuh #HottestDays #SummerHeat #WeatherUpdate #StayHydrated #HeatSafety #ClimateAwareness #HaryanaHeat #WeatherWarning #ExtremeHeat #HeatwaveHaryana #Summer2026 #HaryanaNews #HeatwavePreparedness

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button