ताजा समाचारक्राइम्‌वायरलहरियाणा

सिरसा के कांग्रेस विधायक को आई धमकी भरी कॉल

विधायक के फोन उठाते ही फोन करने वाले ने अपशब्द बोलने शुरू किए

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

स्कूल बस में छात्रा के साथ मारपीट के मामले में हरियाणा मानवाधिकार आयोग सख्त

Threat call to Congress MLA : हरियाणा के सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया को धमकी मिलने का मामला सामने आया है। विधायक गोकुल सेतिया के अनुसार उनके पास अज्ञात नंबरों से कॉल आई और फोन उठाते ही फोन करने वाले व्यक्ति ने अपशब्द कहने शुरू कर दिए। शुरूआती दौर में विधायक गोकुल सेतिया ने भी इस बदतमीजी को इग्नोर किया, लेकिन कॉलर अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और बार बार कॉल करता रहा। गोकुल सेतिया के अनुसार ट्रूकॉलर पर उस नंबर को ट्रेस करने पर मोबाइल नंबर गुरशंट सिंह गिल के नाम से शो हो रहा है।

इसे लेकर विधायक सेतिया ने अपने स्तर पर कॉल रिकॉर्ड की और कॉलर का पता लगाने की कोशिश की। इसके बाद विधायक सेतिया ने सिटी SHO को फोन किया, पर कॉल अटेंड नहीं की गई। ऐसे में उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं और विधायक होने के नाते कॉल अटेंड न होने पर पुलिस के प्रति नाराजगी जाहिर की है। इसे लेकर विधायक सेतिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट भी शेयर की है।

पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना

विधायक सेतिया के अनुसार, रविवार रात से ही कॉल आना शुरू हो गई थी। तब से कई बार कॉल आई। इसके बाद रात 2 बजे पुलिस को कॉल की गई, मगर पुलिस से भी पॉजिटिव रिस्पांस नहीं मिला। मामले में सिटी थाना प्रभारी संदीप कुमार का कहना है कि इस समय विधायक गोकुल सेतिया चंडीगढ़ में हैं और वहीं पर ये कॉल आई है। अभी इस मामले में जांच जारी है।

इस बीच हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है।

सदियों पुरानी ज्ञान परंपरा को नई डिजिटल पहचान देने का काम हुआ तेज

#HaryanaPolitics #GokulSetia #SirsaMLA #CongressParty #PoliticalThreats #SafetyFirst #HaryanaNews #PoliticalUpdates #CivicResponsibility #PublicSafety #DemocracyInAction #PoliticalAwareness #HaryanaCongress #ThreatToDemocracy #PoliticalIntegrity #SirsaUpdates #HaryanaLeadership #CrisisManagement #PoliticalDialogue #CommunitySupport

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button