ताजा समाचार

Cyclone Ditwah की तबाही शुरू, जानें किन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश और ठंड बढ़ने का अलर्ट

Satyakhabarindia

Cyclone Ditwah: दक्षिण भारत के तटीय इलाकों के लिए साइक्लोन दितवाह बड़ा खतरा बनकर उभर रहा है। यह चक्रवात तमिलनाडु के तट से टकराने की दिशा में बढ़ रहा है और मौसम विभाग ने 29 और 30 नवंबर को दक्षिणी जिलों तथा कावेरी डेल्टा में मूसलाधार बारिश का अनुमान लगाया है। यह इस महीने तमिलनाडु में लगातार दूसरी बार चक्रवात की चुनौती है जिससे निपटने के लिए सरकार ने अपनी तैयारियों की समीक्षा कर ली है। राहत दल अलर्ट पर हैं और तटीय क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

कहां होगी भारी बारिश और कब तक?

मौसम विभाग के मुताबिक साइक्लोन दितवाह श्रीलंका के तट और दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना है और धीरे धीरे उत्तर दिशा में बढ़ रहा है। 30 नवंबर की सुबह तक यह उत्तर तमिलनाडु पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके से गुजर सकता है। चक्रवात की वजह से 29 और 30 नवंबर को तमिलनाडु एवं पुडुचेरी में बहुत भारी बारिश होगी जबकि आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक तेज बारिश की आशंका है। इससे कई जिलों में जलभराव और तेज हवाओं का खतरा बढ़ सकता है।

AJL प्लाट पुनः आबंटन मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और मोती लाल वोहरा आरोप मुक्त

Cyclone Ditwah की तबाही शुरू, जानें किन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश और ठंड बढ़ने का अलर्ट

दिल्ली में छाई धुंध और बिगड़ती हवा

दूसरी तरफ देश की राजधानी दिल्ली में मौसम की एक अलग ही चुनौती देखने को मिल रही है। दो महीनों से लगातार खराब हो रही वायु गुणवत्ता ने हालत गंभीर बना दी है। दिल्ली का औसत एक्यूआई 361 के आसपास है जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। स्मॉग इतना घना है कि कर्तव्य पथ से इंडिया गेट और राष्ट्रपति भवन की आकृतियां भी धुंधली दिख रही हैं। दृश्यता 300 मीटर से नीचे पहुंच गई है जिससे लोगों के स्वास्थ्य और यातायात दोनों पर असर पड़ा है।

सोनीपत में कुलर, पंखे बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, तीन और फैक्ट्री चपेट में

देशभर में तापमान में कब और कितना बदलाव?

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत में अगले 48 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा लेकिन उसके बाद तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। मध्य भारत में तापमान अगले 48 घंटों तक स्थिर रहेगा और उसके बाद इसमें 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। पूर्वी भारत में अगले चार दिनों तक तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा लेकिन उसके बाद 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। इससे सर्दी का असर इन क्षेत्रों में धीरे धीरे बढ़ सकता है।

महाराष्ट्र और गुजरात में तापमान की नई चाल

महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान अगले तीन दिनों में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है जिससे सर्दी थोड़ी कम महसूस होगी। उसके बाद इसमें किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। वहीं गुजरात में तापमान अगले 48 घंटों तक लगभग स्थिर रहेगा लेकिन उसके बाद 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे इन राज्यों में मौसम का रूख हल्का गर्म बना रहेगा जबकि देश के बाकी हिस्सों में सर्दी का असर बढ़ता जाएगा।

हरियाणा को मिलेंगे दो नए पुलिस महानिदेशक रैंक के अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button