हरियाणा

Haryana Crime: 10 साल का रिश्ता बना मौत की वजह! फरीदाबाद में प्रेमी ने की गर्लफ्रेंड की गला दबाकर हत्या

Satyakhabarindia

Haryana Crime: फरीदाबाद जिले के सेक्टर-31 के एक होटल में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 33 वर्षीय महिला शिब्बा की उसके ही प्रेमी ने गला घोंटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों का रिश्ता करीब 10 साल पुराना था। आरोपी दीपक ने पहले शिब्बा को होटल में मिलने बुलाया और फिर गला दबाकर उसकी जान ले ली। हत्या के बाद वह होटल से भाग निकला।

जब दरवाजा नहीं खुला तो खुला राज

होटल स्टाफ ने बताया कि शिब्बा 24 जुलाई को एक युवक के साथ होटल में आई थी। 25 जुलाई दोपहर तक जब कमरे से कोई जवाब नहीं आया तो संदेह हुआ। स्टाफ ने दरवाजा खोला तो शिब्बा की लाश बेड पर पड़ी मिली। उसकी गर्दन पर गला दबाने के निशान थे। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की और क्राइम ब्रांच डीएलएफ को सौंपा गया।

11 खाप और 10 छात्र नेताओं की कमेटी करेगी आंदोलन का फैसला

Haryana Crime: 10 साल का रिश्ता बना मौत की वजह! फरीदाबाद में प्रेमी ने की गर्लफ्रेंड की गला दबाकर हत्या

फोन बंद और परिवार की चिंता

शिब्बा दिल्ली के बदरपुर स्थित मोहन बाबा नगर की रहने वाली थी और एक प्राइवेट बैंक में इंश्योरेंस एडवाइजर के रूप में काम करती थी। 24 जुलाई को वह ऑफिस जाने के लिए निकली थी। दोपहर में उसने अपनी मां से खाना पूछा था लेकिन फिर उसका फोन नहीं उठा। रात भर परिवार ने संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अगली सुबह जब शिकायत दर्ज कराने जा रहे थे तभी पुलिस से उसकी मौत की खबर मिली।

बीजेपी महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन बिल पास करवाना चाहती थी : अर्जुन चौटाला

आरोपी ने कबूला गुनाह

पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर आरोपी दीपक को दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल की और बताया कि शिब्बा उस पर शादी का दबाव बना रही थी। दीपक ने कहा कि वह शादी नहीं करना चाहता था क्योंकि दोनों अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखते थे। आरोपी ने यह भी कहा कि वह इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहता था।

अलग-अलग मजहब बना दूरी की दीवार

शिब्बा मुस्लिम थी जबकि दीपक हिंदू। इसी धार्मिक भिन्नता की वजह से दीपक शादी के लिए राज़ी नहीं था। जब शिब्बा ने जिद की तो उसने होटल में ही हत्या कर दी। शिब्बा की मां रज़िया और मामा रियाज़ुद्दीन ने आरोप लगाया कि दीपक पहले से ही उसे परेशान करता था और इसी ने उसकी बेटी को धोखे से बुलाकर मारा। पुलिस अब आरोपी से यह जानने की कोशिश कर रही है कि कहीं इस वारदात में और कोई शामिल तो नहीं।

जिनके टायर पंचर हो जाएं, वे अक्सर पार्किंग में ही खड़े मिलते हैं : नायब सैनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button