ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हरियाणा में 14 मार्च को चार जिलों में धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना

प्रदेश में अधिकतम तापमान 37 डिग्री पर पहुंचा, अंबाला में न्यूनतम तापमान भी 21 पार

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Weather Update : हरियाणा में होली के बाद से दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। पिछले चार दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। दक्षिण हरियाणा के कुछ जगहों पर गर्म हवाएं भी चली हैं। वहीं, रात का तापमान भी सामान्य से पांच डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अब मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। राज्य के कुछ इलाकों में 14 से 16 मार्च के बीच धूलभरी आंधी के साथ बारिश की संभावना बन रही है। इससे एक से तीन डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग की ओर से इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 14 मार्च को उत्तर भारत के कुछ इलाकों में चक्रवाती हवाओं का मौसमी सिस्टम बनेगा। एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होगा और बंगाल की खाड़ी से नमी भरी हवाएं आने से मौसम में बदलाव आएगा। कुछ जगहों पर धूल भरी आंधी चल सकती है। साथ ही हल्की बारिश की संभावना भी बन रही है। इससे गर्मी में कुछ राहत मिलने की संभावना है।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : पूरे नैटवर्क को कंट्रोल कर रहा था रिभव ऋषि

प्रदेश में अधिकतम तापमान

हरियाणा में अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को दक्षिण हरियाणा के कुछ इलाकों में पारा 37 डिग्री पार कर गया है। महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के सभी जिलों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। अंबाला में 32.2 डिग्री, करनाल में 32, नारनौल में 36.8, हिसार में 36.2, भिवानी में 35 डिग्री, मेवात में 34.6, गुरुग्राम में 35, चरखी दादरी में 35.8, जींद में 33.4, पलवल में 35, रोहतक में 33.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

हरियाणा में न्यूनतम तापमान

सिस्टम से हारी महिला मुख्यमंत्री के सामने बोली, अब जहर पीने के सिवाय कोई रास्ता नहीं

हरियाणा में न्यूनतम तापमान ने भी पसीने छुड़ाने का काम किया है। प्रदेश के हिसार और पानीपत में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। इस दौरान अंबाला में न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। प्रदेश के भिवानी में न्यूनतम तापमान 20.7, गुरुग्राम में 19, नारनौल में 17.8, करनाल में 16.1, रोहतक में 17.8, मेवात में 16.1, पलवल में 17.4, सिरसा में 16.8, यमुनानगर में 20.1 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 13 मार्च तक मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा लेकिन 14 मार्च को प्रदेश के फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में धूल भरी आंधी चल सकती है। इस दौरान इन जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 15 और 16 मार्च को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

कांग्रेस 11 साल में हारी 95 चुनाव, जनादेश का सम्मान करना सीखे : अनिल विज

#DustStorm #HaryanaWeather #RainLikely #Haryana #WeatherUpdate #March14 #WeatherForecast #StormWarning #HaryanaDistricts #ClimateAlert #Meteorology #RainPrediction #DustStormHaryana #WeatherEvents #EnvironmentalChanges #ForecastedRain #StaySafeHaryana #HaryanaMeteorological #NatureAlert

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button