ताजा समाचारवायरलहरियाणा

1 महीने बाद भी अब तक नहीं हो पाई कांग्रेस के बाकी विधायकों पर कार्रवाई, अब 15 दिन और कार्रवाई संभव नहीं

16 मार्च को मामूली अंतर से चुनाव जीते थे कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध, पांच ने किया था क्रॉस वोट, चार के हुए थे रद्द

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Congress cross voting : हरियाणा के राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के आरोपों से घिरे कांग्रेस के पांच विधायकों पर कांग्रेस हाईकमान एक महीने बाद भी कोई कार्रवाई नहीं कर पाई है। कार्रवाई को लेकर सस्पेंस अभी भी बरकरार है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार अब इस मामले में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के चुनाव के बाद फैसला होने की संभावना है।

हिसार के गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी में हंगामा, कुलपति को पिछले गेट से निकलकर जाना पड़ा

पार्टी सूत्रों के अनुसार, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य वरिष्ठ नेता फिलहाल चुनावी व्यस्तताओं में हैं। इसी कारण हरियाणा कांग्रेस की अनुशासन समिति की रिपोर्ट पर अब तक अंतिम फैसला नहीं हो सका है।

29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का अंतिम चरण संपन्न होना है। इसके बाद दिल्ली में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य वरिष्ठ नेताओं की बैठक प्रस्तावित है। इसी बैठक में हरियाणा कांग्रेस की अनुशासन समिति की रिपोर्ट पर चर्चा कर संबंधित विधायकों के खिलाफ कार्रवाई तय की जा सकती है।
16 मार्च को हुए थे राज्यसभा चुनाव
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि फिलहाल पार्टी के शीर्ष नेता असम और बंगाल चुनाव में व्यस्त हैं। जब हाईकमान बैठक करेगा, तभी इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। 16 मार्च को हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कर्मवीर बौद्ध की जीत के बाद पार्टी ने क्रॉस वोटिंग के आरोपों की जांच शुरू की थी।

अनुशासन समिति ने 18 मार्च को नारायणगढ़ विधायक शैली चौधरी, साढ़ौरा विधायक रेणु बाला, हथीन विधायक मोहम्मद इसराइल और पुन्हाना विधायक मोहम्मद इलियास को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसके बाद 20 मार्च को रतिया विधायक जरनैल सिंह को भी नोटिस भेजा गया।

दो विधायकों ने नहीं दिया जवाब

हरियाणा के राज्यसभा सांसद संजय भाटिया और कर्मवीर बौद्ध ने राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्य के रूप में ली शपथ

शैली चौधरी, रेणु बाला और जरनैल सिंह ने जवाब में आरोपों को खारिज करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देने का दावा किया है। वहीं, मोहम्मद इलियास और मोहम्मद इसराइल ने अब तक नोटिस का जवाब नहीं दिया है। दोनों नेताओं की पार्टी लाइन से अलग बयानबाजी भी चर्चा में है।

क्या है संभावना

माना जा रहा है कि कांग्रेस क्रॉस वोटिंग करने के आरोपी पांचों विधायकों को सस्पेंड कर सकती है। इसका असर यह होगा कि कांग्रेस के इन विधायकों पर कांग्रेस के नियम लागू होंगे और उनकी गिनती कांग्रेस के सदस्य के रूप में की जाएगी। इन पर कांग्रेस का व्हिप लागू होगा और व्हिप का उल्लंघन करने पर कांग्रेस उनकी सदस्यता को रद्द करवा सकती है।

 

पंजाब में ISI मॉड्यूल का बड़ा भंडाफोड़ आरोपी से हथगोले और पिस्तौल बरामद
पंजाब में ISI मॉड्यूल का बड़ा भंडाफोड़ आरोपी से हथगोले और पिस्तौल बरामद

#Haryana #CongressMLAs #PoliticalAction #HaryanaPolitics #GovernmentInaction #NoAction #PoliticalDrama #JusticeDelayed #MLAAccountability #CurrentAffairs #HaryanaUpdates #PoliticalNews #CongressParty #CivicEngagement #CitizensVoices #UpdatesFromHaryana #PoliticalCommentary #Elections2023 #LegislativeMatters

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button