वायरलताजा समाचारहरियाणा

अप्रैल के मध्य में हरियाणा में पहली बार पारा 40 पार, गर्मी का नया रिकॉर्ड

आज रात से फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Weather Update : हरियाणा में गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। कल इस साल का अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर गया। अप्रैल में पहली बार तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचा है। बुधवार को रोहतक और फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज 16 अप्रैल को रात के समय एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके प्रभाव से 17 और 18 अप्रैल को कुछ क्षेत्रों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और बूंदाबांदी होने की संभावना है। 19 अप्रैल से एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी शुरू होने के आसार हैं।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पिछले करीब एक महीने से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा था। मार्च के दूसरे पखवाड़े और अप्रैल के पहले पखवाड़े में प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई। वर्तमान में पश्चिमी शुष्क और गर्म हवाओं के प्रभाव व सूर्य की तीखी किरणों के कारण मैदानी राज्यों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है।

हिसार के गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी में हंगामा, कुलपति को पिछले गेट से निकलकर जाना पड़ा

हरियाणा में अधिकतम तापमान

हरियाणा में अधिकतम तापमान में पहले दिन के मुकाबले 0.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। कल प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया है। रोहतक और फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं हिसार, नारनौल, गुरुग्राम, रेवाड़ी, मेवात और जींद में दिन का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। करनाल के उचानी में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम था। इस दौरान अंबाला और भिवानी में अधिकतम तापमान 38.0 और करनाल में 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। झज्जर में अधिकतम तापमान 37.6 और पानीपत में 37.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। सिरसा में यह 38.1 और सोनीपत में 38.6 पर बना हुआ था। मौसम विभाग का वर्णन आज दिन में अधिकतम तापमान में और मामूली वृद्धि हो सकती है।

हरियाणा के राज्यसभा सांसद संजय भाटिया और कर्मवीर बौद्ध ने राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्य के रूप में ली शपथ

प्रदेश में न्यूनतम तापमान

हरियाणा की न्यूनतम तापमान पहले दिन के मुकाबले एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। इसके पास जुड़ी है सामान्य के आसपास बना हुआ है। करनाल में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। प्रदेश के आने की समय रात काफी गर्म होने लगी है। भिवानी में रात का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। प्रदेश के अंबाला, नारनौल, गुरुग्राम, चरखी दादरी, मेवात, पलवल में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। प्रदेश के हिसार में न्यूनतम तापमान 17.0 रोहतक में 19.0, सिरसा में 18.2, जींद में 18.3 झज्जर में18.4, पानीपत में 19.2 रेवाड़ी में 19.7, सोनीपत में 16.9 और यमुनानगर में 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब में ISI मॉड्यूल का बड़ा भंडाफोड़ आरोपी से हथगोले और पिस्तौल बरामद
पंजाब में ISI मॉड्यूल का बड़ा भंडाफोड़ आरोपी से हथगोले और पिस्तौल बरामद

#HaryanaHeatwave #NewHeatwave #AprilTemperature #40DegreesCelsius #ExtremeWeather #ClimateChange #WeatherAlert #HeatWaveIndia #HighTemperatures #SpringHeatwave #HaryanaWeather #RecordTemperatures #GlobalWarming #HotWeather #StayCool #Summer2026 #WeatherUpdate #HeatSafety #HeatResilience #HaryanaviClimate

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button