हिसार के गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी में हंगामा, कुलपति को पिछले गेट से निकलकर जाना पड़ा
छात्रों ने कुलपति के गेट का दरवाजा तोड़ा, पुलिस के साथ भी झड़प

सत्य खबर हरियाणा
GJUST Hungama : हिसार की गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी में दिग्विजय चौटाला की मौजूदगी में छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने कुलपति के कमरे का दरवाजा भी तोड़ दिया। पुलिस के साथ छात्रों की झड़प होने की भी खबरें हैं। छात्रों का यह प्रदर्शन यूनिवर्सिटी में सम्मेलन करने की मांग को लेकर हुआ, जिसकी अनुमति विश्वविद्यालय प्रशासन ने नहीं दी थी। छात्रों का हंगामा काफी देर तक जारी रहा। कुलपति को पिछले गेट से निकलकर जाना पड़ा।

बताया जा रहा है जजपा की युवा विंग यूनिवर्सिटी में युवा सम्मेलन करना चाहती थी। मगर, कुलपति नरसीराम बिश्नोई ने कार्यक्रम करने की इजाजत नहीं दी। इसके बाद जजपा ने साथ लगती यादव धर्मशाला में कार्यक्रम रखा गया। यादव धर्मशाला में पहुंचने पर दिग्विजय ने छात्रों को संबोधित किया और वीसी के सम्मेलन की इजाजत न देने की नाराजगी जताई।
इसके बाद प्रदर्शनकारी छात्रों ने वीसी ऑफिस में जाने की कोशिश की तो पुलिस ने उनको रोक लिया। इस पर जजपा कार्यकर्ताओं और छात्रों की पुलिस के साथ झड़प हो गई।इससे मामला तनावपूर्ण हो गया। यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से और पुलिसबल बुला लिया गया। इसी दौरान महिला पुलिस आगे आई तो दिग्विजय चौटाला ने कहा कि लड़कों के प्रदर्शन में महिला पुलिस कर्मियों को किस लिए बुलाया गया है। उन्होंने पुलिस को बीच में ना आने के लिए टोका।

इसके बाद जजपा कार्यकर्ताओं और छात्रों ने वीसी ऑफिस पर कब्जा कर लिया। छात्रों का हंगामा जारी है, पुलिस अफसर उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं।
यादव धर्मशाला में आयोजित सम्मेलन में दिग्विजय चौटाला ने वीसी ऑफिस घेरने का ऐलान किया। इसके बाद छात्र और जजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए वीसी ऑफिस पहुंच गए और हंगामा किया। पुलिस की ओर से लगाए गए बैरिकेड भी हटा दिए। जैसे ही जजपा कार्यकर्ता और छात्र वीसी ऑफिस पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। छात्र वीसी से बात कराने की मांग करने लगे। मगर, पुलिस ने इनकार कर दिया। इससे बाद छात्र भड़क गए और वीसी ऑफिस के दरवाजे तक पहुंच गए। उन्होंने दरवाजे को तोड़ दिया। इस दौरान दिग्विजय चौटाला भी मौजूद रहे।
#Haryana #GuruJambheshwarUniversity #Hisar #ViceChancellor #Uproar #CampusProtests #EducationCrisis #UniversityNews #StudentVoices #AdministrativeIssues #BackGateExit #HaryanaNews #CollegiateAction #HigherEducation #CampusPolitics #StudentRights #VoiceOfStudents #UniversityGovernance #UnrestInEducation