ताजा समाचारक्राइम्‌वायरलहरियाणा

अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

ठगी के पैसों से खरीदा होटल, बनाई फिल्म, 25 साल से पढ़े लिखे लोगों को बना रहे थे निशाना

Satyakhabarindia

 

 

सत्य खबर हरियाणा

Big cheater : गुरुग्राम पुलिस ने एक ऐसे ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो पिछले 25 साल से लगातार नकली सोना देकर ठगी करने का काम कर रहा था। इस गिरोह के सरगना के खिलाफ जो मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।

भाजपा ने निकाली नारी शक्ति वंदन रैलियां, महिलाओं का क्या सम्मान

सस्ते दाम पर सोने के सिक्के बेचने का लालच देकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गुरुग्राम पुलिस ने सोलंकी प्रभुभाई गुलशनभाई उर्फ कल्पेश उर्फ रवि निवासी वडोदरा (गुजरात), पंकज शर्मा निवासी निहाल विहार नांगलोई, दिल्ली, मनीष कमलेश शाह निवासी करेली बाग जिला वडोदरा (गुजरात) व ईश्वर मारवाड़ी निवासी रामदेव नगर खोडिया नगर जिला वडोदरा (गुजरात) को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोलंकी प्रभु भाई गुलशन भाई उर्फ कल्पेश उर्फ रवि व पंकज शर्मा को 12 अप्रैल को गुरुग्राम से तथा आरोपी मनीष कमलेश शाह व आरोपी ईश्वर मारवाड़ी को कल गुजरात से गिरफ्तार किया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे सस्ते दाम में सोने व चांदी के सिक्के बेचने का लालच दिया। उस व्यक्ति ने इसको कुछ सोने व चांदी के सिक्के दिए जिसको इसके द्वारा ज्वेलर्स की दुकान पर चेक करवाने पर सोने व चांदी के सिक्के असली मिले। उसके बाद उस व्यक्ति ने एक बार फिर उसको और सिक्के दिए, वह भी असली थे। जिससे इसको उस व्यक्ति पर भरोसा हो गया। इसके बाद आरोपी ने अधिक मात्रा में सोने के सिक्के बेचने का झांसा देकर दिनांक दो मार्च को इसके घर सुशांत लोक से लगभग 2.49 करोड़ रुपए नकद जो इसने ब्याज पर लिए थे व करीब 50 तोला सोना ले लिया तथा बदले में नकली (पीतल) के सिक्के दे दिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया।

कैसे करते थे शिकार

क्रॉस वोटिंग करने वाले सभी पांच कांग्रेस विधायकों को पार्टी ने किया सस्पेंड

पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी लालच जगा कर पढ़े लिखे लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। आरोपी प्रभु भाई गैंग के ज्यादातर सदस्य अनपढ़ है जो गरीब मजदूर का भेष बना कर घूमते और अपने साथ में 5-6 असली सोने चांदी के सिक्के रखते, जिनको पैसे वाले लोगों को दिखा कर कहते है कि ये मुझे जमीन की खुदाई में मिले है। आप मुझे अपना नंबर दे दे और इनको चेक कराकर मुझे बता दें कि इनकी कीमत क्या है। हम गरीब मजदूर लोग है। अगर हम चेक कराने जाएंगे तो पुलिस हमें पकड़ लेगी। चेक कराने पर सिक्के सोने के मिलते और 25 से 30 लाख रुपये किलो के भाव में सौदा तय करते जिससे इतना मुनाफा होता देख लोगों के मन में लालच पैदा हो जाता। इसी लालच का फायदा उठा कर सोने का पानी चढ़ा हुआ तांबा देकर हजारों किलोमीटर दूर भाग जाते हैं।

फिल्मी सितारे भी हो चुके हैं ठगी का शिकार

गैंग के सरगना प्रभु भाई पिछले 25 सालों से ठगी का काम करता आ रहा है, जिसमें ज्यादातर वारदातें मुंबई व गुजरात की हैं। ठगी के पैसों से आरोपी ने एक होटल PM भी खरीद रखा है जो दिल्ली मुंबई रोड पर करजन लकोदरा मे स्थित है। क़रीब 15 साल पहले बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली से भी 25 लाख व सलमान खान के पिता सलीम ख़ान के PA से 20 लाख रुपये ठग चुका है। ठगी के पैसे की बदौलत आरोपी प्रभु ने चार शादियां कर रखी है और एक “लव यू” नाम की गुजराती फिल्म भी बना चुका है। प्रभु भाई गुजरात नगर पालिका पार्षद चुनाव में अपनी बीवी पार्वती सोलंकी को टिकट दिला कर नामाकंन भरवा कर राजनीति में अपना वर्चस्व जमाना चाहता था।

आरोपियों के कब्जे से करोड़ों रुपए बरामद

हिसार के गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी में हंगामा, कुलपति को पिछले गेट से निकलकर जाना पड़ा

आरोपियों के अपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपी सोलंकी प्रभुभाई गुलशनभाई के विरुद्ध पहले भी धोखाधडी के तहत 02 अभियोग महाराष्ट्र में तथा धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत 07 मामले गुजरात में अंकित हैं। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से 02 करोड़ 30 लाख 5,700 रुपए नकद व 678 ग्राम सोना बरामद किया गया है। अभियोग में अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

#Haryana #ThugBusters #GangBusted #InterStateCrime #CrimeWatch #FourArrested #BreakingNews #HaryanaPolice #CrimeAlert #SafetyFirst #UnderInvestigation #LawEnforcement #PoliceRaid #JusticeServed #StaySafeHaryana #PublicSafety #CriminalJustice #CrimeNews #SecurityMatters #CrimeReport

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button