क्रॉस वोटिंग करने वाले सभी पांच कांग्रेस विधायकों को पार्टी ने किया सस्पेंड
कांग्रेस की केंद्रीय समिति ने सुनाया फैसला, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष के बीच बातचीत के बाद हुआ फैसला

सत्य खबर हरियाणा
Congress News : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने संगठनात्मक अनुशासन के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए हरियाणा के पांच विधायकों को तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। हालांकि इससे पहले यह कहा जा रहा था कि पार्टी पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद इस बारे में फैसला करेगी लेकिन पार्टी ने आज इस बारे में अपना निर्णय सुना दिया है। पार्टी की केंद्रीय समिति ने राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से बातचीत के बाद अपना निर्णय सुनाया।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि नारायणगढ़ सढौरा, रतिया, पुनहाना एवं हथीन विधानसभा क्षेत्रों से निर्वाचित विधायक क्रमशः श्रीमती शैली चौधरी, श्रीमती रेणु बाला, सरदार जरनेल सिंह, मोहम्मद इलियास तथा मोहम्मद इज़राइल को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निलंबित किया गया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई प्रदेश अनुशासन समिति की सिफारिश तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खडगे की स्वीकृति के उपरांत की गई है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि संबंधित विधायकों ने हाल ही में संपन्न राज्यसभा चुनाव के दौरान पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध मतदान कर गंभीर अनुशासनहीनता का परिचय दिया है जो संगठनात्मक मर्यादाओं के प्रतिकूल है। उन्होंने कहा कि पार्टी में अनुशासन सर्वोपरि है और किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह निर्णय सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के लिए एक स्पष्ट संदेश है कि पार्टी में सामूहिक निर्णय और अधिकृत रूप के विरोध किसी भी प्रकार की गतिविधि पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
पार्टी से निलंबित किए गए विधायकों ने इस पर अभी कोई तत्काल प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है लेकिन सभी विधायक पहले ही कह चुके हैं कि पार्टी जो भी निर्णय करेगी उन्हें मंजूर होगा।
#Haryana #CongressMLAs #CrossVote #PoliticalNews #ElectionShenanigans #HaryanaPolitics #SuspendedMLAs #PartyPolitics #AssemblyVotes #PoliticalDrama #MLASuspension #CongressParty #VoterDecision #DemocracyInAction #IndianPolitics #PoliticalEvents #Elections2023 #GovernmentUpdates #HaryanaNews #VoteCount