ताजा समाचारवायरलहरियाणा

पुलिस भर्ती में कमाल, सामान्य वर्ग के लोगों को आरक्षित वर्ग पर मिली प्राथमिकता

सामान्य वर्ग की कट ऑफ 52.17, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की 71.93, अन्य आरक्षित श्रेणियों में भी कट ऑफ ज्यादा

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Police Recruitment : अक्सर किसी भी भर्ती में सामान्य वर्ग के लोगों की कट ऑफ सबसे ऊपर होती है लेकिन हरियाणा में चल रही पुलिस भर्ती के लिए शारीरिक मापदंड के लिए बुलाए गए युवाओं में सामान्य वर्ग की कट ऑफ सबसे नीचे दर्ज की गई है। रेलवे पुलिस के लिए चल रही भर्ती में भी अनारक्षित वर्ग की कट ऑफ डीएससी वर्ग को छोड़कर बाकी सभी से कम दर्ज की गई है।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से वर्तमान में चल रही हरियाणा पुलिस की भर्ती की प्रक्रिया अब शुरू हो चुकी है इसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। सोमवार से इन युवाओं का शारीरिक मापदंड किया जाएगा और उसके बाद इसमें पास होने वाले युवाओं को टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। कुल पदों का 15 गुना युवाओं को बुलाया गया है।

हापुड़ में वेतन विवाद पर कर्मचारियों का हंगामा कामकाज ठप हुआ
हापुड़ में वेतन विवाद पर कर्मचारियों का हंगामा कामकाज ठप हुआ

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस कॉन्स्टेबल के 5500 पदों के लिए चल रही भर्ती परीक्षा की कटऑफ लिस्ट जारी कर दी है। विशेष बात यह कि अनारक्षित वर्ग से आरक्षित वर्गों में कटऑफ ज्यादा है।

पंचकूला में 20 अप्रैल से शुरू हो रहे शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) के लिए आयोग ने शुक्रवार को प्रवेश पत्र जारी कर दिए, जिन्हें अधिकृत वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। निर्धारित पदों की तुलना में 15 गुणा अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट किया गया है।

सामान्य ड्यूटी के पदों के लिए सबसे कम कटऑफ 52.17 अनारक्षित वर्ग में रहा, जबकि ईडब्ल्यूएस कोटे में यह सबसे ज्यादा 71.93 रहा। इसी तरह रेलवे पुलिस के पदों के लिए वंचित अनुसूचित वर्ग में कटऑफ 72.97 रहा है, जबकि अनारक्षित श्रेणी का कटऑफ 75.04 और ईडब्ल्यूएस में 81.31 रहा।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने इंटरनेट मीडिया पर पीएमटी के लिए लिंक जारी करते हुए कहा कि इसके माध्यम से युवा अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही पीएमटी के लिए साइट प्लान साझा करते हुए आह्वान किया कि स्टेडियम में आने से पहले इसे ध्यानपूर्वक देखें और एंट्री गेट, बायोमेट्रिक प्वाइंट, पीएमटी हाल और एक्जिट रूट की पूरी जानकारी प्राप्त करें।

साइट प्लान के अनुसार प्रवेश एवं बाहर निकलने के लिए लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं। बायोमेट्रिक के लिए विशेष काउंटर बनाए गए हैं। बैग रखने सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। जिन अभ्यर्थियों का सीईटी के दौरान बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं हुआ था, उनका बायोमेट्रिक सत्यापन गेट नंबर तीन पर किया जाएगा।

अंबाला में हाईवे पर मिले लावारिस सीसीटीवी कैमरे से मचा हड़कंप

यहां देखिए कटऑफ

पुलिस कॉन्स्टेबल सामान्य ड्यूटी

अनारक्षित – 52.17
ईडब्ल्यूएस – 71.93
बीसी-ए – 65.06
बीसी-बी – 69.90
ओएससी – 64.04
डीएससी – 57.85

रेलवे पुलिस कटऑफ

अनारक्षित – 75.04
ईडब्ल्यूएस- 81.31
बीसी-ए- 78.23
बीसी-बी- 80.32
ओएससी – 76.08
डीएससी – 72.97

सही मजदूरों को फिर से मिलने लगेगा सरकारी योजनाओं का लाभ, पोर्टल शुरू करने का फैसला

#Haryana #PoliceRecruitment #AmazingIndia #GeneralCategory #ReservedCategory #EqualOpportunities #FairChance #JusticeForAll #RecruitmentProcess #Empowerment #HaryanaJobs #GovernmentEmployment #EducationForAll #YouthEmpowerment #CurrentAffairs #SocialJustice #TransparencyInRecruitment #OpportunitiesForAll #HaryanaGovernment #CommunityMatters

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button