ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि के बावजूद तेज गर्मी जारी

आज मौसम साफ रहने और पारा चढ़ने की संभावना

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Weather Update : प्रदेश के 9 जिलों में मौसम बिगड़ने और हिमाचल की तरफ से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण उत्तरी हरियाणा में पारा गिरने के बावजूद कल अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के रोहतक और नारनौल में अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

सरकारी पैसे पर परिवार और दोस्तों के साथ मौज मस्ती पड़ गई भारी

हरियाणा में शुक्रवार दोपहर बाद मौसम एकदम बदल गया। हिसार, सिरसा, कैथल, भिवानी, पानीपत और सोनीपत में तेज बारिश हुई। नूंह और फतेहाबाद में बूंदाबांदी हुई। हांसी में बारिश के साथ ओले गिरे। भिवानी के जुई में भी ओलावृष्टि हुई। जींद में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई।
गुरुग्राम में रात को गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। भिवानी के जुई में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। भिवानी में भी दोपहर बाद मौसम बदला और बारिश हुई। सोनीपत में दोपहर बाद तेज आंधी चली।
पानीपत में इसराना की अनाज मंडी में खुले में पड़ा गेहूं बारिश में भीग गया।

औसत तापमान में मामूली गिरावट आई

राज्य में झुलसाने वाली गर्मी शुरू हो गई है। गुरुवार को दिन का पारा 3.6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा। नारनौल में सर्वाधिक 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह सामान्य से 4.6 डिग्री तक ज्यादा है। शुक्रवार को पहले दिन की तुलना में औसत अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की गिरावट आई। हालांकि, यह सामान्य से अधिक बना हुआ है।
शुक्रवार को राज्य के 5 शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। सबसे ज्यादा 41.7 डिग्री तापमान रोहतक और नारनौल में दर्ज किया गया। इसके अलावा गुरुग्राम, पलवल और मेवात में भी पारा 40 के पार रहा। इस दौरान अंबाला, करनाल, पंचकूला और यमुनानगर में तापमान में गिरावट देखी गई। इंद्री में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम है। अंबाला में अधिकतम तापमान 35.7 करनाल और यमुनानगर में 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। भिवानी, चरखी दादरी, हिसार, गुरुग्राम, रेवाड़ी, पानीपत, झज्जर और जींद में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान फिर 2-3 डिग्री तक बढ़ सकता है। जिससे हीटवेव जैसे हालात बन सकते हैं। न्यूनतम तापमान भी औसतन 3.2 डिग्री की वृद्धि के साथ सामान्य से 2.2 डिग्री ऊपर पहुंच गया। कई शहरों में रात का तापमान 24-25 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे लोगों को रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही। सबसे कम तापमान 20.4 डिग्री हथिनीकुंड में रिकॉर्ड हुआ। गर्म रातों के कारण लोगों को राहत नहीं मिल रही और हीट स्ट्रेस का खतरा बढ़ रहा है।

सिरसा में आकर गिरा पाकिस्तानी गुब्बारा

किसानों के लिए एडवाइजरी

मौसम में उतार-चढ़ाव को देखते हुए कृषि मौसम विभाग ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग का कहना है कि सरसों की कटाई और मढ़ाई 3-4 दिन टालें। कपास, मूंग व उड़द की बुवाई फिलहाल न करें। सब्जियों की बुवाई भी रोकने की सलाह दी गई है। इसके अलावा किसान कीटनाशक का छिड़काव टालें और पशुओं को छाया में रखें और पानी की पर्याप्त व्यवस्था करें।

#Haryana #HaryanaWeather #RainAndHailstorm #IntenseHeat #HaryanaHeatwave #WeatherUpdate #IndiaWeather #HeatConditions #HaryanaNews #ExtremeWeather #NatureEffects #ClimateChange #Monsoon2026 #WeatherAlert #StayCoolHaryana #Haryanvi #HaryanaLifestyle #HaryanaUpdates #ToughWeather

हरियाणा कैबिनेट का फैसला, 27 अप्रैल को हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button