हरियाणाताजा समाचारवायरल

GJU विवाद ने पकड़ा तूल, JJP के छह कार्यकर्ता गिरफ्तार, जेल भेजे

दिग्विजय चौटाला पहुंचे गिरफ्तारी देने, पुलिस ने इनकार किया

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

GJU Hisar : हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में कल हुए हंगामा ने अब तूल पकड़ लिया है। जन नायक जनता पार्टी युवा विंग के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला के खिलाफ हिसार के सिटी थाना में केस दर्ज किया गया है। पार्टी के कई अन्य पदाधिकारियों पर भी केस दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने रात के समय कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है। वहीं, दिग्विजय चौटाला गिरफ्तारी देने के लिए खुद सिटी थाना पहुंच गए। पुलिस ने गिरफ्तारी लेने से मना कर दिया। बाद में दिग्विजय चौटाला पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ एसपी कार्यालय भी पहुंचे।
हिसार में गुरुवार को गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी में हुए बवाल के बाद पुलिस जजपा के युवा अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला और उनके कई कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज कर लिया है। छह नेताओं तरुण गोयल, जितेन्द्र श्योरान, रवि आहूजा, बिजेंद्र धानक, दीपक घनघस, जितेन्द्र श्योरान को हिरासत में ले लिया गया है।

हो गया फैसला, 850 नहीं 815 होंगी लोकसभा की सीटें

इस पर दिग्विजय चौटाला ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। आरोप लगाया कि रात तीन बजे बिना महिला पुलिस के सीआईए उनके नेता तरुण गोयल के घर में पहुंची और उनकी पत्नी से अभद्रता की, धक्के दिए। हिसार से पूर्व जेजेपी प्रत्याशी रवि आहूजा और विजेंद्र धानक के घर की डीवीआर उखाड़ ले गए।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। छात्र हित में गिरफ्तारी देने को तैयार है और दिल्ली से हिसार गिरफ्तारी देने जा रहा हूं। उधर, दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जजपा नेताओं के घर में घुसकर सीआईए पुलिस ने बदतमीजी की, पूरा हिसाब लेंगे।

बता दें कि यूनिवर्सिटी में सम्मेलन करने की मांग कर रहे जजपा के युवा अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला के सामने ही छात्रों ने वीसी ऑफिस के गेट तोड़ दिया था। गमले फेंक दिए गए थे। पुलिस कर्मियों से झड़प भी हुई थी। इसी हंगामे के बीच वीसी नरसीराम बिश्नोई पीछे के गेट से निकल गए थे। वीसी ने इसे सुरक्षा में भारी लापरवाही बताया था।

इस बीच खबर है कि हिसार के कैप चौक के पास CIA स्टाफ ने दुष्यंत चौटाला के काफिले के आगे सड़क पर टेढ़ी गाड़ी रोक कर काफिला रोककर स्टाफ के साथ बदतमीजी की ओर हथियार निकाले।
जब दुष्यंत चौटाला गाड़ी से नीचे उतरे तब पुलिसकर्मी हथियार अंदर डालकर भागे। इस घटना के समय दुष्यंत चौटाला हिसार एसपी से मिलने मिनी सचिवालय जा रहे थे।

स्थानीय निकाय चुनाव में बिजली पानी और सड़क पर रहेगा बीजेपी का फोकस


हिसार में जननायक जनता पार्टी की छात्र इकाई इनसो के 6 कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कड़ी निंदा की है। हिसार में मीडिया से रूबरू होते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि लोकतंत्र में प्रदर्शन करना सभी का अधिकार है और जेजेपी की छात्र इकाई के कार्यकर्ता एक भ्रष्ट वाइस चांसलर के कार्यालय के बाहर दिन में प्रदर्शन करने गए थे। लेकिन देर रात क़रीब 2 बजे प्रदर्शन करने वाले मुख्य कार्यकर्ताओं को पुलिस की 12 टीमों ने जाकर घर से उठाया। इस दौरान पुलिस के सदस्यों ने परिवार की महिलाओं और अन्य लोगों के साथ न केवल बदतमीजी की बल्कि महिला पुलिस कांस्टेबल की अनुपस्थिति में घर की तलाशी भी ली।

उन्होंने कहा कि घर में बिना महिला कांस्टेबल की देर रात इस कार्रवाई को लेकर जननायक जनता पार्टी कानूनी कार्रवाई करने पर भी विचार कर रही है। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर उन्होंने हिसार के पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात की थी, लेकिन बात करने के बाद लगा कि कहीं ना कहीं वह मुख्यमंत्री आवास के निर्देशों का पालन कर रहे है।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान वाइस चांसलर कार्यालय के कुछ गमले ही टूटे थे। इसके बावजूद पुलिस ने कार्यकर्ताओं के खिलाफ सरकारी प्रॉपर्टी को डैमेज करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सभी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी देर रात हुई थी। लेकिन अभी तक पुलिस ने एफआईआर को ऑनलाइन अपलोड तक नहीं किया है।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पुलिस प्रशासन की कार्रवाई मुख्यमंत्री नायब सैनी की घबराहट को दिखा रही है। आज जेजेपी का संगठन जनता की आवाज बन रहा है। लोगों का विश्वास बढ़ रहा है। इसलिए भाजपा इससे घबरा गई है और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर संगठन को कमजोर करना चाहती है। लेकिन हम झुकने वाले नहीं है। हम छात्र हितों की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

रात को छापेमारी के लिए निकली महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से सवाल भी पूछा कि यदि वाइस चांसलर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने पर पुलिस की 12 टीमें रात को कार्यकर्ताओं को घर से गिरफ्तार कर सकती है तो मुख्यमंत्री को यह भी बताना चाहिए कि जो लोग आज हरियाणा में खुलेआम फोन पर धमकियां दे रहे हैं, हत्याएं कर रहे हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए सरकार पुलिस की कितनी टीमें बनाने वाली है। जितनी तत्परता पुलिस ने देर रात जेजेपी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तारी में दिखाई है, इतनी ही तत्परता यदि पुलिस अपराधियों के खिलाफ भी दिखाए तो प्रदेश की कानून व्यवस्था सुधर जाएगी।
दोपहर क़रीब दो बजे पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और युवा जेजेपी अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला जेजेपी कार्यकर्ताओं के साथ हिसार सिटी थाना पहुंचे और गिरफ्तार किए गए युवाओं को रिहा करने की मांग की।

 

#Haryana #GJUControversy #JJPWorkers #Arrested #JailTime #HaryanaNews #PoliticalDrama #JusticeForWorkers #CurrentEvents #HaryanaPolitics #ProtestsInHaryana #GJUUpdates #PoliticiansInPrison #NewsAlert #CrisisInHaryana #SixArrested #CourtOfLaw #LegalBattle #HaryanaCommunity

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button