ताजा समाचारज्योतिषराष्‍ट्रीयवायरलहरियाणा

आज 17 अप्रैल 2026 का पंचांग और राशिफल

जानिए आज के शुभ मुहूर्त और अशुभ समय के बारे में

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर ज्योतिष

Religious : विक्रमी संवत 2083, वैशाख मास, कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि तदानुसार शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026। आज रेवती नक्षत्र और चंद्रमा मीन राशि में रहेंगे। अमावस्या शाम 5:18 बजे तक। उपरांत शुक्ल पक्ष प्रतिपदा। नक्षत्र रेवती 5:41 तक। करण चतुष्पदा 6:49 तक उपरांत करण नागा सायं 5:18 तक। योग वैधृति 7:12 तक।

सूर्योदय प्रातः 5:56 बजे। सूर्यास्त सायं 6:30 बजे।
चन्द्रोदय प्रातः 5:25। चन्द्रास्त सायं 6:33

आज के शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त : प्रातः 11:48 से दोपहर 12:38 बजे तक

इनेलो ने सोनीपत से एडवोकेट आंनद खत्री और पंचकुला से मनोज अग्रवाल को उतारा मैदान में

आज का अशुभ समय

गुलिक काल : प्रातः 7:30 से 9:05
यमगण्ड : दोपहर 3:22 से 4:56
राहुकाल : प्रातः 10:39 से दोपहर 12:13

आज का राशिफल

मेष : आज आपका घर-परिवार खुशियों से भरने वाला है। वैवाहिक जीवन में मिठास बढ़ेगी और पुराने विवाद भी आपकी समझदारी से खत्म हो सकते हैं। लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है। बीती गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ेंगे तो आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ध्यान रखें धन से जुड़ी किसी भी योजना पर आंख बंद करके भरोसा ना करें।

वृषभ : आज आपको अपनी जुबान पर कंट्रोल रखना ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। बेवजह के विवाद से दूर रहें और पैसों के मामलों में समझदारी दिखाएं। कार्यक्षेत्र में कोई आपको भ्रमित कर सकता है, सतर्क रहें। पुराने कर्ज उतारने की कोशिश करेंगे। प्रॉपर्टी लेने का सपना पूरा करने के लिए लोन लेना पड़ सकता है। संतान का व्यवहार थोड़ा टेंशन दे सकता है।

मिथुन : आज करियर में चमकने का मौका है। मेहनत का फल मिलेगा, बस फोकस बनाए रखें। सरकारी काम में थोड़ी समझदारी दिखानी होगी। खर्चे बढ़ सकते हैं, खासकर शौक पूरे करने में, इसलिए सेविंग जरूरी है। घर में किसी नए मेहमान के आने से खुशियों का माहौल बनेगा।

बचपन से जो चौटाला परिवार के लिए लड़ा, दुष्यंत के कारण छोड़ दी पार्टी

कर्क : आज दिल नहीं, दिमाग से फैसले लेने का दिन है। भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसान दे सकता है। खर्चों का हिसाब रखें, नहीं तो परेशानी बढ़ेगी। दूसरों की कमियां निकालने से रिश्ते खराब हो सकते हैं। बिजनेस में बदलाव करेंगे तो फायदा मिलेगा, लेकिन मेहनत ज्यादा करनी होगी। परिवार में जिम्मेदारियों को लेकर बातचीत बढ़ेगी।

सिंह : आज आपका रुका हुआ हर काम पूरा होने की ओर बढ़ेगा। आत्मविश्वास चरम पर रहेगा और व्यापार में लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी बदलने का सोच रहे हैं तो अच्छा मौका मिल सकता है प्रमोशन के साथ। आपकी लीडरशिप चमकेगी और विद्यार्थी भी शानदार प्रदर्शन करेंगे।

कन्या : आज सतर्क रहना बहुत जरूरी है। आसपास के लोग आपके खिलाफ चाल चल सकते हैं। पुराने कर्ज की याद आपको तनाव दे सकती है। लापरवाही से नुकसान हो सकता है, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाएं। पुराने दोस्त से मुलाकात होगी, लेकिन पुरानी बातें छेड़ने से बचें। पिता की आंखों की सेहत को लेकर डॉक्टर से सलाह लेनी पड़ सकती है।

तुला : आज किस्मत आपका साथ देने को तैयार है। करियर में अच्छा फायदा मिलेगा और आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा होगा। मनपसंद व्यक्ति से मुलाकात दिल को खुश कर देगी। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी चमक अलग ही नजर आएगी।

वृश्चिक : आज आपके लिए सामाजिक और राजनैतिक संबंध मजबूत होंगे और लाभदायक भी रहेंगे। आप अपने अंदर अच्छी ऊर्जा और खुशी महसूस करेंगे। किसी पारिवारिक सदस्य के करियर से जुड़ी शुभ खबर मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम जीवन में संतुष्टि और गहरा आकर्षण बना रहेगा। पार्टनर के साथ आपकी अंडरस्टैंडिंग नई ऊंचाइयों को छुएगी। करियर के मामले में आज आपको अपने पिता से कुछ नया और मूल्यवान सीखने को मिलेगा।

धनु : आज खुशियों की बारिश होने वाली है। एक के बाद एक अच्छी खबर आपका इंतजार कर रही है। घर में मांगलिक कार्यक्रम का माहौल बन सकता है। आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, जिससे मन को सुकून मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और आय में बढ़ोतरी आपको खुश कर देगी। संतान के लिए नई शुरुआत का समय है।

कांग्रेस को बड़ा झटका, कमल दीवान ने सोनीपत से चुनाव लड़ने से किया इनकार

मकर : आज का दिन संतुलित लेकिन फलदायक है। आय बढ़ेगी और मन खुश रहेगा। नौकरी में फोकस बनाए रखना जरूरी है। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। परिवार में एकता बनी रहेगी और किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर हो सकती है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

कुंभ : आज आपके लिए खास दिन है। भाई-बहनों का सहयोग आपको आगे बढ़ाएगा। दूर बैठे किसी अपने की याद दिल को छू सकती है। बच्चों के साथ बिताया समय आपको खुशी देगा। सेहत में थोड़ी गिरावट आ सकती है, सावधानी रखें। जीवनसाथी की ओर से सरप्राइज मिल सकता है और कुछ नया करने का जोश जागेगा।

मीन : आज थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। काम पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो धन फंस सकता है। बड़ा रिस्क लेने से बचें और पार्टनरशिप में आंख बंद करके भरोसा ना करें। मीठी वाणी से आप हर समस्या सुलझा सकते हैं। परिवार में किसी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है, डॉक्टर से सलाह लें। संतान के साथ घूमने का प्लान दिन को खास बना देगा।

#TodaysPanchang #Horoscope #April172026 #Astrology #IndianAstrology #PanchangDaily #DailyHoroscope #ZodiacSign #HoroscopeReading #CelestialGuidance #AstrologicalInsights #Tarot #SpiritualAwakening #CosmicEnergy #AstrologyToday #FortuneTelling #Astrologer #StarAlignment #PlanetaryInfluence

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button