पंजाब में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास पर ED की रेड
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह बोले, “रहमान डकैत के सभी साथियों के नंबर भी आएंगे।”

सत्य खबर राष्ट्रीय
ED Raid : पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा छापामारी किए जाने से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम सुबह अचानक उनके घर पहुंची और दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई।
सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई कथित वित्तीय अनियमितताओं और लेन-देन से जुड़े मामलों की जांच के तहत की जा रही है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर ईडी की ओर से अभी तक विस्तृत जानकारी सांझा नहीं की गई है। छापामारी के दौरान कई अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की जा रही है।
मंत्री संजीव अरोड़ा या उनके कार्यालय की ओर से इस मामले पर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। विपक्षी दलों ने इस कार्रवाई को लेकर सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है, जबकि सत्ताधारी पक्ष ने कहा है कि जांच एजेंसियां स्वतंत्र रूप से काम कर रही हैं। फिलहाल, ईडी की कार्रवाई जारी है और आने वाले समय में इस मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
सीएम भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर बोला हमला
संजीव अरोड़ा के घर ईडी की छापामारी के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सिर्फ विपक्षी नेताओं को डराने के लिए उद्देश्य से किया जा रहा है। सीएम मान ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार ईडी और इसके अलावा अन्य सरकारी तंत्रों का उपयोग कर अभी से पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी शुरू कर दी है।
सीएम ने यह भी कहा कि सिर्फ विपक्षी के नेताओं पर कार्रवाई होती है और वही दागी कहलाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लेकिन अगर कोई बीजेपी सरकार के आगे झुक जाता और उनकी बात मान लेता है तो वो दूध का धुला हो जाता है।
पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर की गई छापेमारी को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने बिना नाम लिए प्रतिक्रिया दी है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर BJP राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने लिखा, “रहमान डकैत के सभी साथियों के नंबर भी आएंगे।” उनके इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल और गर्मा गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले को लेकर सियासी टकराव और बढ़ सकता है। इस ब्यान को ED की रेड के साथ जोड़कर देखा जा रहा है।
#EDRaids #PunjabCabinetMinister #SanjeevArora #PunjabPolitics #CorruptionNews #LawEnforcement #InvestigativeJournalism #GovernmentCorruption #Accountability #CrimeWatch #PoliticalNews #BreakingNews #Raids #AntiCorruption #PunjabUpdates #CurrentEvents #LiveUpdates #NewsAlert #UnderInvestigation #PoliticalScandal