ताजा समाचार

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, हरियाणा के हजारों कर्मचारी होंगे पक्के

सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा की दो नीतियों को दी मंजूरी, एक को किया खारिज

Satyakhabarindia

 

 

सत्य खबर हरियाणा

Historical decision by Supreme Court : हरियाणा के कच्चे कर्मचारियों और गेस्ट टीचरों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और जब तक उन्हें पक्का नहीं किया जाता तब तक समान काम समान वेतन लागू करने के आदेश जारी किए हैं।

स्थानीय निकाय चुनाव में बिजली पानी और सड़क पर रहेगा बीजेपी का फोकस

सुप्रीम कोर्ट ने अशोक कुमार बनाम हरियाणा राज्य मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के उस फैसले पर अपनी मुहर लगा दी है, जिसमें सरकार को कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का निर्देश दिया गया था। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि जो कर्मचारी वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, उन्हें अनिश्चितकाल तक एडहॉक या अनुबंध पर नहीं रखा जा सकता।

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट का फैसला मिला-जुला है क्योंकि 2014 की दो नीतियां सुरक्षित रखी गई हैं और एक नीति पर स्थिति स्पष्ट नहीं होने के कारण उसे रद्द कर दिया गया है। जहां एक ओर हजारों कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है, वहीं कुछ के लिए चिंता बढ़ गई है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में माना है कि जिन कर्मचारियों ने 10 साल या उससे अधिक की निरंतर सेवा पूरी कर ली है और उनकी नियुक्ति के समय वे निर्धारित योग्यता रखते थे, वे नियमितीकरण के हकदार हैं। कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि यदि नियमित पद खाली नहीं हैं, तो इन कर्मचारियों को समायोजित करने के लिए ‘अधिसंख्य पद’ (सुपरन्यूमरेरी पोस्ट) सृजित किए जाएं।

समान काम-समान वेतन

GJU विवाद ने पकड़ा तूल, JJP के छह कार्यकर्ता गिरफ्तार, जेल भेजे

सुप्रीम कोर्ट ने इस सिद्धांत को दोहराते हुए कहा कि जब तक नियमितीकरण की प्रक्रिया पूरी नहीं होती तब तक इन कर्मचारियों को उनके समकक्ष नियमित कर्मचारियों के न्यूनतम वेतनमान के बराबर भुगतान किया जाना चाहिए। इस फैसले से हरियाणा के हजारों गैस्ट टीचर्स और विभिन्न विभागों में कार्यरत अनुबंध कर्मचारियों की नौकरी जाने का खतरा लगभग समाप्त हो गया है। कोर्ट ने 2011 और उसके बाद की नियमितीकरण नीतियों तहत आने वाले पात्र कर्मचारियों को तुरंत राहत देने को कहा है। कोर्ट ने हरियाणा सरकार को एक निश्चित समय-सीमा के भीतर इस आदेश को लागू करने और पात्र कर्मचारियों की सूची तैयार कर उन्हें नियमित करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है।

जुलाई 2014 की नीति को किया रद्द

हरियाणा में जो कर्मचारी 16 जून और 18 जून 2014 की नीतियों तहत पक्के हुए थे उनकी नौकरी अब पूरी तरह सुरक्षित हैं। केवल 7 जुलाई 2014 वाली नीति (जिसमें कार्यकाल की शर्तों में कुछ ढील दी गई थी) के दायरे में आने वाले कर्मचारियों को झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने माना कि शुरूआती 2 नीतियां मापदंडों पर खरी उतरती हैं लेकिन 7 जुलाई वाली नीति संवैधानिक प्रक्रियाओं और पुराने दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करती थी। इसलिए उसे रद्द कर दिया गया है। ऐसे में इस नीति के अंतर्गत पके हुए कर्मचारियों के भविष्य पर तलवार लटकती हुई नजर आने लगी है।

#Haryana #SupremeCourt #HistoricDecision #PermanentJobs #HaryanaEmployees #JobsInHaryana #EmploymentOpportunities #CourtJustice #GovernmentJobs #EmployeeRights #JobStability #LaborLaws #HaryanaNews #HaryanaGovernment #JobSecurity #EmploymentNews #JusticeForEmployees #CareerDevelopment #PublicSectorJobs

रात को छापेमारी के लिए निकली महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button