ताजा समाचारवायरलहरियाणा

रात को छापेमारी के लिए निकली महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया

सड़क पर युवा शराब पीते हुए मिले, अधिकारियों को लगाई फटकार

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Renu Bhatia : हरियाणा महिला आयोग के अध्यक्ष रेनू भाटिया ने सोनीपत पुलिस पर उन द्वारा की जाने वाली छापेमारी की मुखबिरी कर अपराधियों को बचाने का आरोप लगाया है।

स्थानीय निकाय चुनाव में बिजली पानी और सड़क पर रहेगा बीजेपी का फोकस

बीती रात सोनीपत के राई स्थित एक नामी यूनिवर्सिटी के पास हरियाणा महिला आयोग की छापेमारी से पुलिस विभाग सहित कई सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया। गांव राठधाना रोड़ पर स्थित यूनिवर्सिटी के आस-पास चल रहे शराब ठेकों और कई नामी क्लबों पर हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने बीती देर रात अचानक छापेमारी की थी। महिला आयोग की अध्यक्ष ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि छापेमारी की सूचना पुलिस द्वारा लीक की गई है।

पुलिस प्रशासन समेत सोनीपत के सभी विभागों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। लेकिन पुलिस पर सवाल ज्यादा इसलिए खड़े हो रहे हैं कि पुलिस पर ही छापेमारी की सूचना लीक करने के गंभीर आरोप लगे हैं।अचानक की गई छापेमारी के दौरान रेणु भाटिया को सड़कों पर शराब का सेवन करते हुए सैकड़ों की संख्या में युवा मिले। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और मौके पर मौजूद अधिकारियों को फटकार भी लगाई।

GJU विवाद ने पकड़ा तूल, JJP के छह कार्यकर्ता गिरफ्तार, जेल भेजे

महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके आने की सूचना किसी पुलिसकर्मी ने पहले ही लीक कर दी, जिसके कारण जिस व्यक्ति को लेकर उन्हें शिकायत मिली थी, उसे मौके पर पकड़ने में सफलता नहीं मिल सकी। उन्होंने कहा कि मिली गुप्त शिकायत के आधार पर यह पूरी कार्रवाई की गई थी और इस मिशन को दोबारा अमल में लाया जाएगा। चेयरपर्सन ने स्पष्ट किया कि बच्चों के भविष्य को बचाने की इस मुहिम को हर हाल में पूरा किया जाएगा और ऐसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं सूचना लीक करने वाले पुलिस कर्मचारियों पर भी सख्त कर्रवाई होगी।

 

#Haryana #RenuBhatia #WomensCommission #NightRaid #WomenEmpowerment #SafetyFirst #CrimeAwareness #Vigilance #SocialJustice #CommunityWatch #WomenInLeadership #LawAndOrder #CollaborativeEffort #EmpowerWomen #PublicService #EffectiveGovernance #HaryanaWomen #CivicEngagement #JointOperation

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, हरियाणा के हजारों कर्मचारी होंगे पक्के

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button