ताजा समाचारवायरलहरियाणा

दादा ने बनवाई नहर, अब पोती ने संभाली, बढ़ाएंगी क्षमता

सोनीपत, झज्जर और रोहतक जिलों के लोगों को होगा लाभ, सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने किया नहरों का निरीक्षण

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Shruti Chaudhary : हरियाणा की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से कृषि पर आधारित है और कृषि पानी पर। नहरों में पर्याप्त मात्रा में पानी हो तो हरियाणा का किसान खुशहाल होगा। हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने रोहतक जिले के अंतर्गत आने वाली विभिन्न नहरों का निरीक्षण कर सिंचाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बुधवार को बिना सवारी जींद से सोनीपत 120 की स्पीड से दौड़ेगी हाइड्रोजन ट्रेन

इस दौरान मंत्री ने बताया कि भालौठ और झज्जर सब ब्रांच से जुड़ी करीब 480 करोड़ रुपये की क्षमता वृद्धि परियोजना पूरी होगी इससे नहरों की डिजाइन क्षमता 2052 क्यूसेक से बढ़कर 2700 क्यूसेक हो जाएगी। क्षमता में 600 क्यूसेक से ज्यादा की बढ़ोतरी होने से पानी अंतिम छोर (टेल) तक पहुंचेगा। इसका सीधा फायदा सोनीपत, रोहतक और झज्जर जिलों के किसानों और आम जनता को मिलेगा।

देश के टॉप 10 अमीर गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की सूची में दो दल हरियाणा के

मंत्री ने कहा कि भालोठ सब ब्रांच और झज्जर सब ब्रांच के आधुनिकीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 14 करोड़ 8 लाख रुपये की लागत से लाइनिंग का काम किया जा रहा है। इससे रोहतक शहर सहित कन्हेली, सुनारियां, बालंद, डीघल और गोच्छी जैसे कई इलाकों की सिंचाई व जल निकासी व्यवस्था मजबूत होगी।

इस झज्जर सब ब्रांच का निर्माण वर्ष 1970 में पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल द्वारा करवाया गया था। इसके बाद 1994 में इसकी रिमॉडलिंग हुई थी, लेकिन उसके बाद लंबे समय तक (कांग्रेस सरकार के दौरान) इस महत्वपूर्ण नहर की अनदेखी की गई। जबकि इस दौरान यह चर्चा रही कि सोनीपत, झज्जर और रोहतक जिले के विकास पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। लेकिन झज्जर सब ब्रांच की ओर सरकार की तरफ से कोई ध्यान नहीं दिया गया।

प्रदेश की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि इतने सालों बाद वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार ने इस नहर की सुध ली है। सरकार का लक्ष्य हर खेत तक पर्याप्त पानी पहुंचाना और किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देना है। सिंचाई मंत्री के नाते श्रुति चौधरी नहरों की रि-माडलिंग और उनकी क्षमता बढ़ाने पर ध्यान दे रही है ताकि प्रदेश के किसानों को इसका लाभ हो।

पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश गोपाल अटायल ढ़ेर

नहरों की क्षमता बढ़ाने से प्रदेश में मानसून के सीजन में अधिक बारिश होने पर बाढ़ से बचाने का काम भी आसान हो सकेगा।

#Haryana #CanalDevelopment #SustainableWaterManagement #GenerationalChange #CommunityLeadership #WaterConservation #InfrastructureGrowth #WomenInLeadership #EnvironmentalSustainability #HeritagePreservation #FutureOfWater #LocalInnovation #Empowerment #RuralDevelopment #FamilyLegacy #CapacityBuilding #WaterResources #AgriculturalSupport #SmartWaterSolutions #CivicEngagement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button