ताजा समाचार

Gurugram to Chandigarh: गुरुग्राम से चंडीगढ़ का सफर हुआ बेहद आसान, चलेगी ये स्पेशल बस

Satyakhabarindia

Gurugram to Chandigarh: हरियाणा परिवहन विभाग यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार नए प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में साइबर सिटी गुरुग्राम और सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ के बीच सफर करने वाले यात्रियों को वोल्वो बस सेवा की सौगात दी गई है। इस बस सेवा के जरिए न सिर्फ आरामदायक सफर का आनंद मिलेगा, बल्कि कम समय में सफर पूरा किया जा सकेगा

इस रूट पर चलेगी वोल्वो बस

खाकी हुई दागदार : 4.50 करोड रुपए की अफीम बरामद की मामले में बड़ा खुलासा, दरोगा ने बड़ी मात्रा में अफीम अपने पास रखी, बर्खास्त

फिलहाल गुरुग्राम से चंडीगढ़ जाने के लिए या तो दिल्ली से होकर या फिर कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी एक्सप्रेसवे) से होकर सफर करना पड़ता था, जिसमें 6-7 घंटे का समय लगता था, लेकिन अब परिवहन विभाग ने कटरा एक्सप्रेसवे से होकर नई वोल्वो बस सेवा शुरू की है, जिससे यह दूरी तय करने में सिर्फ 5 घंटे का समय लगेगा। इस पहल से यात्रियों का समय बचेगा और उनकी यात्रा आरामदायक होगी।

यह रहेगा शेड्यूल

खेतों में पलटी प्राइवेट बस, होमगार्ड के जवान और दो महिलाओं की मौत

वोल्वो बस गुरुग्राम बस स्टैंड से सुबह 4:30 बजे रवाना होगी और बादली, केएमपी एक्सप्रेसवे, कटरा एक्सप्रेसवे, 152डी एक्सप्रेसवे और जीरकपुर होते हुए करीब 9:30 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। दूसरी बस गुरुग्राम बस स्टैंड से सुबह 11 बजे रवाना होगी और इसी रूट से चंडीगढ़ पहुंचेगी।

चंडीगढ़ बस स्टैंड से गुरुग्राम के लिए पहली बस दोपहर 12:15 बजे और दूसरी बस शाम 5:30 बजे रवाना होगी। चंडीगढ़ से बस जीरकपुर, 152डी, कटरा एक्सप्रेसवे, केएमपी एक्सप्रेसवे और बादली होते हुए गुरुग्राम बस स्टैंड पहुंचेगी।

मुख्यमंत्री पहुंचे रोहतक अग्निकांड पीड़ितों के पास, बोले, सरकार खड़ी है आपके साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button