Traffic Rules 2025: नए ट्रैफिक नियम हुए लागू, अब कटेगा सीधे इतने रुपए का चालान

Traffic Rules 2025: भारत में सड़क सुरक्षा एक बड़ी समस्या है और हर दिन सैकड़ों लोग सड़क हादसों में अपनी जान गंवाते हैं और इनके पीछे सबसे बड़ा कारण लापरवाही है। लोग ट्रैफिक नियमों का खुलेआम उल्लंघन करते हैं। ऐसे में सरकार ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त जुर्माना लगाना शुरू कर दिया है। यह 2025 में लागू हो गया है। नए नियमों का मकसद सड़क हादसों को कम करना और लोगों को सुरक्षित रखना है।
नए ट्रैफिक नियमों के तहत शराब पीकर गाड़ी चलाने, तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने, सिग्नल तोड़ने और बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। नाबालिगों के गाड़ी चलाने पर भी सख्त सजा का प्रावधान है।
सरकार का लक्ष्य है कि लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सड़क हादसों से बचें। ऐसे में अगर आप भी ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते हैं तो सावधान हो जाइए। नए नियमों के तहत कई गलतियों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
शराब पीकर गाड़ी चलाना और रेड लाइट जंप करना
शराब पीकर गाड़ी चलाना बेहद खतरनाक है। अगर कोई व्यक्ति पहली बार शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़ा जाता है तो उस पर 10,000 रुपये का जुर्माना या 6 महीने की जेल हो सकती है।
वहीं अगर वह व्यक्ति दोबारा यही गलती करता है तो उस पर 15,000 रुपये का जुर्माना या 2 साल की जेल या दोनों हो सकते हैं। वहीं अगर कोई रेड लाइट जंप करता है तो उसे 5,000 रुपये का जुर्माना देना होगा। पहले यह जुर्माना सिर्फ 500 रुपये था।
ओवरस्पीडिंग और ओवरलोडिंग
लापरवाही से गाड़ी चलाना और तेज गति से गाड़ी चलाना बेहद खतरनाक है। अब ऐसा करने पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं ट्रक और कमर्शियल वाहनों में जरूरत से ज्यादा सामान लोड करने वालों पर 20,000 रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगाया जाएगा।
बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाना
किसी भी वाहन को चलाने के लिए आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। अगर कोई व्यक्ति बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाते हुए पकड़ा जाता है तो उसे 5,000 रुपये का जुर्माना देना होगा। यहां अच्छी बात यह है कि अगर आपके पास डिजिलॉकर और एमपरिवहन जैसे सरकारी ऐप में डीएल है, तो डिजिटल लाइसेंस मान्य होगा।