ताजा समाचार

Ganga Expressway: गंगा एक्सप्रेसवे से जेवर एयरपोर्ट तक बनेगी 74 किलोमीटर लंबी लिंक रोड, जानें किसे होगा फायदा

Satyakhabarindia

Ganga Expressway: प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण तेजी से चल रहा है। इस एयरपोर्ट का संचालन इसी महीने शुरू हो सकता है। एयरपोर्ट शुरू होते ही सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव तेजी से बढ़ेगा। इसे ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने खास योजना तैयार की है।

बनेगी 74 किलोमीटर लंबी लिंक रोड

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में 74.3 किलोमीटर लंबे ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेसवे का एलाइनमेंट तैयार कर लिया गया है। यमुना प्राधिकरण ने अनुसूचित क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण के लिए उप्र को अनापत्ति पत्र भी जारी कर दिया है। लिंक एक्सप्रेसवे 54 गांवों की जमीन पर बनेगा। इससे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने का रास्ता साफ हो जाएगा।

कांग्रेस को बड़ा झटका, कमल दीवान ने सोनीपत से चुनाव लड़ने से किया इनकार

इसी क्षेत्र से होगी शुरुआत

प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेसवे बनाया जाना है। 120 मीटर चौड़ा यह लिंक एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेसवे पर 44.3 किलोमीटर यानी बुलंदशहर के स्याना इलाके से शुरू होगा।

यहां तक का सफर आसान होगा

प्रवेश वाही बने बीजेपी के मेयर प्रत्याशी जानिए उनकी राजनीतिक कहानी
प्रवेश वाही बने बीजेपी के मेयर प्रत्याशी जानिए उनकी राजनीतिक कहानी

जानकारी के मुताबिक, यह 24.8 किलोमीटर यानी सेक्टर 21 फिल्म सिटी के पास यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगा। खास बात यह है कि लिंक एक्सप्रेसवे यमुना सिटी के किसी इलाके से नहीं गुजरेगा। पहले यह सेक्टरों से होकर गुजर रहा था। पहले इसकी लंबाई 83 किलोमीटर थी। अब इसका अलाइनमेंट फिर से तैयार किया गया है।

जानिए पूरी परियोजना

सेक्टरों को बचाते हुए इसे सेक्टर 21 से जोड़ने की योजना बनाई गई है। लिंक एक्सप्रेसवे 54 गांवों की जमीन पर बनेगा। इसमें गौतमबुद्ध नगर जिले के 9 गांव और बुलंदशहर के 45 गांव शामिल हैं। इसके लिए बुलंदशहर स्याना और शिकारपुर तहसील के कुछ गांवों की जमीन भी अधिग्रहीत की जाएगी। इनमें से 13 गांव खुर्जा तहसील के भी होंगे।

अमृतपाल सिंह को पुलिस रिमांड में भेजा अजनाला केस में बड़ा मोड़ आया
अमृतपाल सिंह को पुलिस रिमांड में भेजा अजनाला केस में बड़ा मोड़ आया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button