ताजा समाचार

Railway News: हरियाणा के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, मुंबई के लिए चलाई ये स्पेशल ट्रेन

Satyakhabarindia

Railway News: रेलवे ने रेवाड़ी से मुंबई और गुजरात जाने वाले यात्रियों के लिए 2 स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। ये ट्रेनें सप्ताह में 2 दिन दिल्ली-मुंबई के बीच चलेंगी। रेलवे ने यह फैसला गर्मी की छुट्टियों के चलते लिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन संख्या 09003, मुंबई सेंट्रल-दिल्ली द्वि-साप्ताहिक एसी स्पेशल रेलसेवा 1 अप्रैल से 6 मई तक मंगलवार और शुक्रवार को मुंबई सेंट्रल से सुबह 10.30 बजे रवाना होगी और बुधवार और शनिवार को सुबह 10 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

इसी तरह ट्रेन संख्या 09004, दिल्ली-मुंबई सेंट्रल द्वि-साप्ताहिक एसी स्पेशल रेलसेवा 2 अप्रैल से 7 मई तक बुधवार और शनिवार को दिल्ली से दोपहर 1.05 बजे रवाना होगी और गुरुवार और रविवार को दोपहर 1.30 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।

मैं राजा नहीं बल्कि किसान का बेटा : नायब सैनी

3 अप्रैल से चलेगी साबरमती-हरिद्वार ट्रेन

गाड़ी संख्या 09425, साबरमती-हरिद्वार द्वि-साप्ताहिक विशेष रेल सेवा 3 अप्रैल से 4 मई तक गुरूवार और रविवार को साबरमती से शाम 5.20 बजे रवाना होकर शुक्रवार और सोमवार को शाम 5.00 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।

कांग्रेस गुटबाजी के कारण अपनी पहली अग्निपरीक्षा में उलझी

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09426, हरिद्वार-साबरमती द्वि-साप्ताहिक विशेष रेल सेवा 4 अप्रैल से 5 मई तक शुक्रवार और सोमवार को हरिद्वार से रात 9 बजे रवाना होकर शनिवार और मंगलवार को रात 10.30 बजे साबरमती पहुंचेगी।

महिला आरक्षण को लेकर हरियाणा की राजनीति पूरी तरह से गर्म

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button