ताजा समाचार

Rajasthan Fourline highway: राजस्थान के इस जिले में बनेंगे 2 नए फोरलेन हाईवे, लोगों की आवाजाही होगी आसान

Satyakhabarindia

Rajasthan Fourline highway: केंद्र सरकार ने सीकर जिले में दो राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने और चौड़ा करने की अनुमति दे दी है। शहर में रामू का बास से भादराधार चौराहे तक राष्ट्रीय राजमार्ग को चौड़ा करके चार लेन किया जाएगा। इसके साथ ही लक्ष्मणगढ़ से फतेहपुर तक की सड़क भी फोरलेन होगी।

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती की अनुशंसा पर इसकी मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने राज्य के विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए कुल 6621 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी की है, जिसमें जिले के ये दो कार्य शामिल किए गए हैं।

रेखा शर्मा के बिगड़े बोल पर चंद्रमोहन बिश्नोई की भावुक अपील, सियासत में हर गलत लफ्ज़ का हिसाब देना पड़ता है

पूर्व सांसद सरस्वती ने कहा कि दो राष्ट्रीय राजमार्गों की चौड़ाई कम होने के कारण जाम की समस्या रहती है। रामू का बास से भादराधार बाइपास और लक्ष्मणगढ़ से फतेहपुर तक दो लेन होने के कारण यहां भी अक्सर जाम लगा रहता है।

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को 15 मार्च को पत्र लिखकर इन दोनों राष्ट्रीय राजमार्गों की चौड़ाई बढ़ाकर इन्हें चार लेन का बनाने के लिए अवगत कराया गया था। इस पर केंद्रीय मंत्री ने दोनों सड़कों को चौड़ा करने के लिए राशि स्वीकृत कर दी है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।

भाजपा हरियाणा विधानसभा के अंदर और कांग्रेस और हरियाणा विधानसभा के बाहर कर रहे एक दूसरे की निंदा

1300 करोड़ रुपए खर्च

केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि से पिछले वर्ष प्रदेश में करीब 1300 करोड़ रुपए की सड़कें बनाई गई हैं। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता ने बताया कि उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के प्रयासों एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के कारण पिछले वर्षों की संचयी राशि से राशि प्राप्त कर सीआरआईएफ में पिछले वर्ष अब तक की सर्वाधिक राशि खर्च की गई है।

राज्यसभा में बड़ा सियासी उलटफेर, AAP के 7 सांसदों का BJP में विलय मंजूर
राज्यसभा में बड़ा सियासी उलटफेर, AAP के 7 सांसदों का BJP में विलय मंजूर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button