NEET UG परीक्षा के लिए हरियाणा तैयार, 65000 से ज्यादा परीक्षार्थी देंगे पेपर
हरियाणा में 19 जिलों में 175 परीक्षा केंद्र बनाए गए, आज हुई मॉकड्रिल

सत्य खबर हरियाणा
NEET UG Exam : हरियाणा में NEET UG परीक्षा में 65706 परीक्षार्थी भाग लेने वाले हैं। सबसे ज्यादा 6800 परीक्षार्थी 18 केंद्रों पर गुरुग्राम में परीक्षा देंगे। दूसरे नंबर पर 6678 परीक्षार्थी हिसार में 15 केंद्रों पर परीक्षा देंगे। फरीदाबाद में 19 केंद्रों पर 6436 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। रोहतक में 17 केंद्रों पर 5307, रेवाड़ी में 12 केंद्रों पर 3937, भिवानी में सात केंद्र पर 3846, महेंद्रगढ़ में 9 केंद्रों पर 3100, जींद में 6 केंद्रों पर 3018 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग ले सकेंगे। जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पानीपत में 2686 परीक्षार्थियों के लिए सात, यमुनानगर में 6 केंद्रों पर 1736, सिरसा में छह केंद्रों पर 2526, अंबाला में सात केंद्रों पर 2962, नूंह में पांच केंद्रों पर 1340, सोनीपत में आठ केंद्रों पर 2569, कैथल में पांच केंद्रों पर 1841, कुरुक्षेत्र में पांच केंद्रों पर 1980, पलवल में 10 केंद्रों पर 2722, करनाल में आठ केंद्रों पर 2708 और झज्जर में आठ केंद्रों पर 2348 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग ले पाएंगे।

NEET-UG री-एग्जाम से पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) शनिवार को हरियाणा में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। एग्जाम को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए पुलिस, जिला प्रशासन और सेंटरीय एजेंसियों के साथ मिलकर मल्टी लेयर सिक्योरिटी तैयार की गई है। खास बात यह है कि मीडिया की एंट्री भी बैन की गई है। हरियाणा के 19 जिलों में 175 परीक्षा केंद्रों पर 65 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए रोडवेज बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क लगाएगा। बीकानेर मंडल ने तीन स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। शुक्रवार को एयरोप्लेन से प्रदेश में एग्जाम पेपर भेजे जा चुके हे, जिन्हें आर्मी की निगरानी में रखवाया गया है।
परीक्षा के दिन पेपर और अन्य गोपनीय सामग्री को सुरक्षित तरीके से एग्जाम सेंटरों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन, पुलिस और एस्कॉर्ट टीमों को दी गई है। NTA के अनुसार, एग्जाम दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक पेन-एंड-पेपर मोड में होगा। इस बार किसी तरह की सुरक्षा चूक न हो, इसके लिए केंद्र सरकार के आदेश पर एनटीए ने व्यापक बदलाव किए हैं। पहली बार पेपर के बंडल हवाई जहाज से मंगाए गए है। परीक्षा केंद्रों की तीन स्तरीय जांच होगी। पहले चरण में 14 जून को सभी केंद्रों की फिजिबिलिटी जांची गई थी।
एग्जाम पेपर को वायुसेना पुलिस की निगरानी में जिला कोषागार यानी ट्रेजरी में पहुंचाएगी। इसके बाद हर एक परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए पुलिस की टीम के साथ एक नोडल अधिकारी होगा। पेपर बंडल को सरकारी वाहन में ही केंद्र तक पहुंचाया जाएगा। हर एक स्तर पर पेपर सील की चेकिंग की जाएगी।
NTA ने कहा है कि एग्जाम से पहले शनिवार को आयोजित मॉक ड्रिल के जरिए सुरक्षा और संचालन व्यवस्थाओं की जांच की गई। एग्जाम के प्रश्नपत्र और अन्य गोपनीय सामग्री को सुरक्षित तरीके से एग्जाम सेंटरों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन, पुलिस और एस्कॉर्ट टीमों को दी गई है। सभी सेंटरों पर सेंटर सुपरिंटेंडेंट और इनविजिलेटर भी मौजूद रहेंगे। एग्जाम की सुरक्षा के लिए बहुस्तरीय व्यवस्था की गई है। गोपनीय प्रश्नपत्र और अन्य सामग्री सीलबंद प्रोटोकॉल के तहत रखी जाएगी।
#Haryana #NEETUG #NEET2026 #EducationInHaryana #MedicalEntrance #StudentSuccess #FutureDoctors #ExamPreparation #HaryanaStudents #HigherEducation #CareerGoals #MedicalExams #HaryanaEducation #AspiringDoctors #NEETCandidates #ExamReady #HaryanaNews #StudentLife #EducationMatters #HaryanaUpdates