क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों को MLA से इस्तीफा दे देना चाहिए : राव नरेंद्र सिंह
CLP की बैठक के बाद बोले भूपेंद्र सिंह हुड्डा, क्रॉस वोटिंग करने वालों पर एक्शन जरूर लिया जाएगा

सत्य खबर हरियाणा
Haryana Congress : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद कहा है कि क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों को इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस में हरियाणा प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों को अपनी आंखों से देखा है। इसमें कोई भी झूठ और गलत आरोप नहीं है।
उन्होंने कहा कि तीन विधायकों के जवाब से पार्टी संतुष्ट नहीं है और पुनहाना से विधायक मोहम्मद इलियास और हथीन से विधायक मोहम्मद इसराइल ने कमेटी को जवाब ने देकर एक तरह से कांग्रेस से बगावत के संकेत दिए हैं।
बताया गया है कि अनुशासन कार्यवाही समिति ने अपनी रिपोर्ट दो दिन पहले ही कांग्रेस हाईकमान को भेज दी है। इस रिपोर्ट में कमेटी ने साफ कहा है कि दो विधायकों ने नोटिस का जवाब नहीं देकर गंभीर अनुशासनहीनता की है। समिति ने सभी तत्वों का हवाला देते हुए कड़ी कार्रवाई की सिफारिश की है जिससे इस बात की संभावना है कि पार्टी सख्त कदम उठा सकती है।
इससे पहले आज नई दिल्ली में हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की बैठक पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान में हरियाणा में प्रतिपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में हुई जिसमें क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों को लेकर भी चर्चा हुई। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि क्रॉस वोटिंग से जुड़ा मामला कांग्रेस विधायक का नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद विधायकों ने इस पर अपनी राय रखी है। उन्होंने बताया कि 3 अप्रैल को पार्टी की अनुशासनात्मक कार्रवाई कमेटी की बैठक बुलाई गई है उसी में फैसला होगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सब जानते हैं क्या हुआ है और पार्टी इस मामले को काफी गंभीरता से ले रही है इस पर एक्शन जरूर लिया जाएगा और सब कुछ तय हो चुका है। पूर्व मुख्यमंत्री ने यह नहीं बताया की क्रिया क्या होगा?
यहां बता दें कि इस बैठक में 30 विधायक मौजूद रहे। हरियाणा में कांग्रेस के 37 विधायक हैं जिनमें से पांच ने क्रॉस वोटिंग की थी और इन्हें कांग्रेस विधायक दल की बैठक के लिए निमंत्रण नहीं भेजा गया था। बैठक के लिए 32 विधायकों को बुलाया गया था लेकिन इनमें से जुलाना से विधायक विनेश फोगाट और मुलाना से विधायक पूजा चौधरी नहीं पहुंच पाई। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध भी मौजूद रहे।
कांग्रेस से जुड़े लोग बताते हैं कि आज की बैठक में पांच विधायकों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर विधायक दो गुटों में बंटे हुए दिखाई दिए। एक घुट यह चाहता है कि पार्टी लाइन के खिलाफ क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए तो दूसरा अच्छा यह जाता है कि जिन चार विधायकों के वोट रद्द हुए हैं उनके नाम भी सार्वजनिक किया जाए और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।
#MLAs #CrossVoting #Resign #RaoNarendraSingh #PoliticalEthics #Accountability #Leadership #PoliticalIntegrity #VoterTrust #Transparency #Democracy #ResponsiblePolitics #PoliticalReform #ElectoralJustice #PublicService #CivicDuty #Resignation #StandardsOfConduct #PartyLoyalty #PoliticalChange