हरियाणा की मस्जिदों में ईद पर नमाज अदा करने वालों की उमड़ी भीड़
मेवात के पिनगवां में हुआ बड़ा कार्यक्रम

सत्य खबर हरियाणा
Eid al Fitr 2026: हरियाणा में ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। नूंह के पिनगवां की जामा मस्जिद के इमाम मौलाना जहीर ने ईदगाह में शनिवार को ईद उल फितर की नमाज अदा कराई। नमाज अदा करने से पहले मौलाना जहीर ने मुसलमानों को बुराइयों से बचने और अच्छाई के रास्ते पर चलने की सीख दी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि दुनिया व देश में अमन शांति बरकरार रहनी चाहिए। ईद उल फितर अमन व शांति का प्रतीक है। रमजान के पवित्र महीने के समापन पर मुस्लिम समुदाय ने नए कपड़े पहनकर, इत्र लगाकर और खुशी के माहौल में ईदगाहों व मस्जिदों में नमाज अदा की।
मेवात के अलावा हरियाणा के दूसरे इलाकों में भी मस्जिदों में ईद पर अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। पानीपत, जींद, करनाल, सोनीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल में ईद पर लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी।
पिनगवां कस्बे की शाही ईदगाह में सुबह-सुबह बड़ी संख्या में मुसलमान एकत्र हुए। नए-नए कपड़ों में सजे लोग एक साथ खड़े होकर नमाज पढ़ने लगे। नमाज के दौरान हजारों हाथ ऊपर उठे और मुल्क व दुनिया में शांति तथा भाईचारे के लिए खास दुआएं मांगी गईं। यह नजारा देखते ही बनता था। नमाज जामा मस्जिद पिनगवां के इमाम मौलाना जहीर ने अदा कराई। खुतबे में उन्होंने मुसलमानों को बुराइयों से दूर रहने, नेकी के रास्ते पर चलने और समाज में सद्भाव बनाए रखने की सीख दी।
ईदगाह में नमाज अदा करने आए मुसलमानों ने बताया कि उन्हें ईद उल फितर की नमाज अदा करने से बड़ी खुशी मिलती है। उन्होंने कहा कि “ये त्योहार हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है। नूंह जिले में दशकों से हिंदू-मुस्लिम एकता बरकरार रही है। ईद हो या दीपावली हो हिंदू-मुस्लिम दोनों समाज के लोग एक-दूसरे के घर खाना खाने जाते हैं। आपस में मिठाइयां बांटते हैं। यही इस इलाके की सबसे बड़ी पहचान है।”
मौलाना ने कहा कि ईद उल-फितर अमन और शांति का प्रतीक है। दुनिया और देश में सुख-शांति बनी रहे, यही हमारी सबसे बड़ी दुआ है। जिले की अन्य मस्जिदों में भी नमाज बड़ी संख्या में अदा की गई। तावडू की होज वाली मस्जिद में मौलाना मुफ्ती मोहम्मद हाशिम ने नमाज कराई। उन्होंने विशेष रूप से देश की सुरक्षा के लिए दुआ मांगी और मेवात क्षेत्र में नशे की बढ़ती बुराई पर चिंता जताई। मौलाना ने युवाओं से नशे को पूरी तरह त्यागने, गैर-कानूनी गतिविधियों से दूर रहने और समाज के प्रति जिम्मेदार बनने की अपील की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद मुबारकबाद दी। स्थानीय मुसलमानों ने बताया कि नूंह जिले में दशकों से हिंदू-मुस्लिम भाईचारा कायम है। ईद हो या दीपावली, दोनों समुदाय के लोग एक-दूसरे के घर जाते हैं, खाना खाते हैं और मिठाइयां बांटते हैं।
नमाज अदा करने के बाद लोगों ने कहा कि भविष्य में भी अमन व शांति बरकरार रहे। इसकी हर संभव कोशिश की जाती है। युवाओं का कहना है कि लोगों को जाति-धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश हो रही है, लेकिन ये इलाका ना कभी बंटा है और ना ऐसी ताकतों को कामयाब होने देगा। नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। बाद में टोलियों में दिनभर युवा एक-दूसरे के घर खाना खाने जाते दिखे। ईद के अवसर पर सभी धार्मिक स्थलों पर पुलिस की मुस्तैद सुरक्षा व्यवस्था रही। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पार्किंग की उचित व्यवस्था की गई थी, जिससे किसी भी जगह जाम की स्थिति नहीं बनी। छोटे बच्चों में भी ईद का खासा उत्साह दिखाई दिया। नमाज के बाद लोग टोलियों में एक-दूसरे के घर खाना खाने पहुंचे और पूरे दिन खुशियों का माहौल रहा। समुदाय के लोग उम्मीद जताते हैं कि यह अमन-शांति और आपसी भाईचारा हमेशा बना रहे।
#MosquesInHaryana #EidPrayers #HaryanaEid #EidCrowds #HaryanaFestivals #EidCelebration #CommunityUnity #FaithInAction #SpiritualGathering #Eid2023 #HaryanaCulture #PrayerInParks #CulturalDiversity #InspiringCommunities #EidJoy #FestiveSpirit #ReligiousUnity #MosqueVisits #HaryanaTradition