ताजा समाचारक्राइम्‌वायरलहरियाणा

गुरुग्राम पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर, एक घायल

पुलिस हिरासत से भागने के प्रयास में हुई मुठभेड़, पुलिस रिमांड पर थे बदमाश

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Police Encounter : बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के मैनेजर के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दो बदमाशों ने जब पुलिस की हिरासत से भागने का प्रयास किया तो पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक बदमाश की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। सोमवार सुबह हुई इस घटना के बाद घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

छोटे से गांव की दीपिका की सफलता का बड़ा राज : मोबाइल से दूरी और किताबों से दोस्ती

पुलिस के अनुसार बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के मैनेजर के घर के बाहर फायरिंग करने के मामले में बदमाश गुरशेर उर्फ शेरा व जसपाल उर्फ बबल पुलिस रिमांड पर दे और पुलिस उन्हें निशानदेही के लिए लेकर जा रही थी। इसी दौरान दोनों बदमाशों में पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया। जिसमें उनकी पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई जिसमें पंजाब के तरनतारन निवासी गुरशेर की मौत हो गई। इस मुठभेड़ में जसपाल घायल हुआ है। पुलिस का कहना है कि जब पुलिस इन्हें गिरफ्तार करने के लिए पंजाब के तरनतारन जिले के नौने गांव पहुंची तो वहां भी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें एक सिपाही कुलबीर को गोली लगी थी। सिपाही कुलबीर को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में दाखिल करवाया गया था।

इन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अपराध शाखा सेक्टर-40, सेक्टर-39 व सेक्टर-17 की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई की थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया था। प्रारंभिक तौर पर पूछताछ में सामने आया था कि यह राहुल फाजिलपुरिया के मैनेजर सौरभ यादव की हत्या करने के लिए गुड़गांव आए थे। यहां पुलिस द्वारा पहले पकड़े गए आरोपियों ने उन्हें सौरभ का मकान दिखाया था तथा वारदात को अंजाम देने के लिए वाहन, हथियार व अन्य सहायता उपलब्ध कराई गई थी। जब वह यहां पहुंचे और फायरिंग की तो घर के अंदर से कुछ लोग बाहर आए। इस पर उन्होंने फायर की तो सौरभ यादव की सुरक्षा में तैनात सिपाही कुलबीर को गोली लग गई थी जिसके बाद यह आरोपी फरार हो गए थे। इस घटना में घायल सिपाही को मेदांता अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में कई मौतों की आशंका, इलाके में मचा हड़कंप
देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में कई मौतों की आशंका, इलाके में मचा हड़कंप

मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जब आरोपियों से पूरे घटनाक्रम की निशानदेही कराई गई और उनके द्वारा वारदात में प्रयुक्त हथियार व वाहन की रिकवरी के लिए ले जाया गया तो आरोपी गुरशेर व जयपाल ने पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और दोनों बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई और इस मुठभेड़ में आरोपी गुरशेर उर्फ शेरा मारा गया जबकि जसपाल उर्फ बबल घायल है।

1. #HaryanaEncounter 2. #GurugramPolice 3. #CrimeNewsHaryana 4. #PoliceAction 5. #LawAndOrder 6. #CriminalJustice 7. #HaryanaCrime 8. #PublicSafety 9. #PoliceRemand 10. #EncounterNews 11. #HaryanaLawEnforcement 12. #CrimeFighting 13. #JusticeServed 14. #HaryanaUpdates 15. #GurugramNews 16. #PoliceOperations 17. #SafetyFirst 18. #HaryanaPolice 19. #CriminalsCaught 20. #HaryanaSecurity

बाढ़ की रोकथाम के लिए प्रदेश में पहली मॉक ड्रिल आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button